Raebareli News: रायबरेली में बाढ़ से निपटने को प्रशासन तैयार, बन गई आबादी बचाने की रणनीति

Raebareli News: बाढ़ प्रभावित इलाकों में क्लोरिन और एन्टी फंगस की दवाओं का वितरण करने के साथ ही स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों को सक्रिय करने के निर्देश दिये।

Report :  Narendra Singh
Update:2024-09-21 20:33 IST

Raebareli News

Raebareli News: गंगा नदी का जल स्तर तेजी के साथ बढ़ने से बाढ़ नियंत्रण को लेकर प्रशासनिक कवायद तेज हो गई है। शनिवार को अपर जिलाधिकारी सिद्दार्थ कुमार, डलमऊ तहसीलदार उमेश चन्द्र, उपजिलाधिकारी अभिषेक कुमार, खंड विकास अधिकारी सत्यदेव यादव,वा स्थानीय तहसील क्षेत्र के डलमऊ गंगा घाट,रानी शिवाला घाट,लूकघाट,बढ़ते गंगा जलस्तर को लेकर तैयारियों का निरीक्षण किया। स्थानीय लोगों से उनकी समस्याओं की जानकारी लेते हुए हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। बाढ़ प्रभावित इलाकों में क्लोरिन और एन्टी फंगस की दवाओं का वितरण करने के साथ ही स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों को सक्रिय करने के निर्देश दिये।

उधर पशु चिकित्सक को निर्देशित करते हुए पशुओं में विभिन्न रोगों से बचाव, चारा की आपूर्ति आदि की समुचित व्यवस्था करने के लिए आदेशित किया। डलमऊ तहसील में बाढ़ नियंत्रण के लिए कंट्रोल रूम भी बनाया गया जो 24 घंटे हेल्पलाइन नंबर 9415 743517 पर कॉल कर सकते हैं। एसडीएम अभिषेक कुमार ने निर्देशित किया कि यदि बाढ़ का पानी उग्र रूप धारण करता है। तो बच्चों, गर्भवती महिलाओं और बुजुर्गो को गांव से बाहर निकालकर शरणालयों में पहुंचाने के लिए ट्रैक्टर ट्राली तैयार रखे। साथ में जेसीबी मशीन की भी तैयारी हो ताकि यदि ट्रैक्टर अवरोधित होता है तो बाहर निकाला जा सके। इसके उपरांत बाढ़ पीड़ितों की समस्याओं को सुना तथा हर संभव मदद का भरोसा दिलाया तथा चेताया कि बाढ़ राहत में किसी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जायेगी। इस दौरान एसडीएम ने बताया कि बाढ़ का जल स्तर बढ़ने से नावें लगायी गयी हैं। अन्य संसाधनों का प्रबंध किया गया है।r

अपर जिलाधिकारी सिद्धार्थ कुमार ने बताया कि गंगा का जल स्तर खतरे के निशान तक पहुंच गया है। बाढ़ चौकियां स्थापित कर दी गई हैं। सभी अधिकारी फील्ड पर है और हमने उन इलाकों का दौरा किया है जहां पानी भर सकता है। किसी भी स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन तैयार है। वहीं सीएमओ डॉक्टर वीरेंद्र सिंह ने भी सभी चौकियों पर स्वास्थ्य विभाग की टीमों को अलर्ट कर दिया है।

Tags:    

Similar News