Raebareli News: रायबरेली की रेल पहिया फैक्ट्री का उच्चीकरण जल्द से जल्द हो - अजय अग्रवाल

Raebareli News: रेल पहिया फैक्ट्री को इस्पात मंत्रालय से रेल मंत्रालय के अधीन किया जाना चाहिए। इसे विदेशी कंपनी एसएमएस ग्रुप ने स्थापित किया है। यह पूरी तरीके से स्वचालित कारखाना है।

Newstrack :  Network
Update: 2024-02-17 14:10 GMT

Raebareli News Today Ajay Aggarwal Statement

Raebareli News: लालगंज स्थित विश्व की अत्याधुनिक रेल पहिया फैक्ट्री का उच्चीकरण कर उसको दुगनी कैपेसिटी पर उत्पादन शुरू करना चाहिए तथा इस फैक्ट्री को जल्द से जल्द केंद्रीय इस्पात मंत्रालय से हटाकर केंद्रीय रेल मंत्रालय के अधीन किया जाना चाहिए। यह बात आज भाजपा नेता तथा सुप्रीम कोर्ट अधिवक्ता अजय अग्रवाल ने रायबरेली के लालगंज स्थित रेल पहिया फैक्ट्री का भाजपा के क्षेत्रीय मंत्री दिल्ली यादव के साथ भ्रमण करने के उपरांत रेल मंत्री को लिखे अपने पत्र में कही है। भाजपा नेता अजय अग्रवाल ने आज रायबरेली के लालगंज स्थित रेल पहिया फैक्ट्री का भ्रमण किया तथा इसके महाप्रबंधक श्री सदानन्दं सरकार से भेंट की तथा इस फैक्ट्री के संबंध में विस्तृत चर्चा की।

भाजपा नेता अजय अग्रवाल ने यह पाया कि यह कारखाना जो कि 2013-14 में 1683 करोड़ का बनना था वह 2022 में 2280 करोड रुपए लगाकर पूरा किया गया। 37 एकड़ के प्रांगण में फैला हुआ यह कारखाना प्रोपेन नाम की फ्यूल गैस पर चलता है। इसे विदेशी कंपनी एसएमएस ग्रुप ने स्थापित किया है। यह पूरी तरीके से स्वचालित कारखाना है। विश्व का सबसे अत्याधुनिक पहिया कारखाना है l इसमें अभी एक लाख पहिए प्रतिवर्ष बनाने की क्षमता है जो कि बहुत जल्द दो लाख तक की जा सकती है।


भाजपा नेता अजय अग्रवाल ने कहा कि अगर इसकी उत्पादन क्षमता 2 लाख कर दी जाती है जो कि जल्दी ही हो सकती है तब इसमें काफी और लोगों को रोजगार मिलेगा और साथ ही साथ उक्त फैक्ट्री को भी काफी लाभ होगा। भाजपा नेता अजय अग्रवाल ने बताया कि उन्होंने इस संबंध में आज ही केंद्रीय मंत्री को पत्र लिखा है और वह जल्द उनसे मिलकर उनकी इन मांगों पर तुरन्त निर्णय लेने का अनुरोध करेंगे। भाजपा नेता अजय अग्रवाल ने बताया कि श्रीमती सोनिया गाँधी ने केवल रेल पहिया फैक्ट्री की घोषणा की थी और जमीन अधिग्रहण से लेकर करीब तेइस सौ करोड़ की फैक्ट्री लगाने की कवायद यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा भाजपा सरकार ने की है |

Tags:    

Similar News