Raebareli News: बारिश के चलते अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई बस, कई लोग घायल

Raebareli News: लखनऊ के आलमबाग डिपो की बस UP 33 AT 5310 बनारस से 20 सवारियों को लेकर लखनऊ जा रही थी। लेकिन मावेशियों को बचाने के चक्कर में बस अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई।

Report :  Narendra Singh
Update: 2024-02-05 06:11 GMT

Bus Accident   (photo: social media )

Raebareli News: रायबरेली में भीषण सड़क हादसा हो गया। आवारा जानवरों को बचाने के चक्कर में सवारियों से भरी रोडवेज बस पेड़ से टकरा गई। चालक सहित तीन लोग गंभीर रूप से हो गए। घायल मामला भदोखर थाना क्षेत्र की रायपुर महेरी गांव के पास का है। कल शाम से हो रही तेज बारिश के चलते एक बस अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इसमें कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

बस में सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल

लखनऊ के आलमबाग डिपो की बस UP 33 AT 5310 बनारस से 20 सवारियों को लेकर लखनऊ जा रही थी। लेकिन मावेशियों को बचाने के चक्कर में बस अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। पेड़ से टकराते ही सवारियों में चीख पुकार मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से बस में लोगों को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया, इसमें बस चालक प्रमोद उम्र 50 वर्ष कंडक्टर सर्वेश द्विवेदी उम्र 55 वर्ष व हेल्पर छोटू उम्र 23 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। यहां ड्राइवर प्रमोद व कंडक्टर सर्वेश द्विवेदी की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं सीओ सिटी अमित सिंह ने बताया की बारिश के चलते मावेशी के आने से बस अनियंत्रि होकर पेड़ से टकरा गयी है, जिनमे घायलों को जिला अस्पताल भेज दिया गया है और विधिक कार्यवाही की जा रही है।

डॉ अतुल पांडे ईएमओ जिला अस्पताल ने बताया की एक बस पेड़ से टकराई है। जिसमें प्रमोद कुमार व सर्वेश कुमार द्विवेदी व छोटू तीन लोग गंभीर रूप से घायल है। इनका इलाज करके भर्ती कर लिया गया है।

Tags:    

Similar News