Raebareli News: हार्ट अटैक के बढ़ते मामलों पर डॉक्टर ने जतायी चिंता, बोले - ऐसे हो सकता है बचाव

Raebareli News: कार्डियोलॉजिस्ट अनिल कुमार त्रिपाठी ने बताया कि सभी लोगों को प्रतिदिन लगभग 40 मिनट का व्यायाम जरूर करना चाहिए। खानपान में मोटे अनाज का सेवन करें और जंक फ़ूड से दूरी बनाएं जिससे हार्ट अटैक से होने वाली मौतों में लगभग 30% से अधिक कमी लाई जा सकती है।

Report :  Narendra Singh
Update: 2024-02-16 02:03 GMT

कार्डियोलॉजिस्ट डॉक्टर अनिल कुमार त्रिपाठी (Newstrack) 

Raebareli News: देश में हार्ट अटैक से हो रही मौतों को लेकर जिले के डॉक्टर ने चिंता जताई है। आईएमए की तरफ से 17 फरवरी को रीमा कान 2024 का आयोजन किया जाएगा। इसी के लिए बुलाई गई प्रेस वार्ता के दौरान जिले के कार्डियोलॉजिस्ट डॉक्टर अनिल कुमार त्रिपाठी ने बताया की देश में जिस तरह से हार्ट अटैक से मौतों का आंकड़ा बढ़ा है वह चिंता की बात है, लेकिन नियमित दिनचर्या और उचित खान पान से काफी हद तक काबू पाया जा सकता है। कार्डियोलॉजिस्ट अनिल कुमार त्रिपाठी ने बताया कि सभी लोगों को प्रतिदिन लगभग 40 मिनट का व्यायाम जरूर करना चाहिए। खानपान में मोटे अनाज का सेवन करें और जंक फ़ूड से दूरी बनाएं जिससे हार्ट अटैक से होने वाली मौतों में लगभग 30% से अधिक कमी लाई जा सकती है।

वरिष्ठ फिजिशियन डॉक्टर बृजेश सिंह ने कहा कि 17 फरवरी को रीमाकान का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें देश के नामी गिरामी डॉक्टर भाग लेंगे। देश की विभिन्न हिस्सों के डॉक्टर इस कांफ्रेंस में अपने व्याख्यान देंगे और उनके ज्ञान से हम सभी रूबरू होंगे ।

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केजीएमयू के प्रोफेसर संदीप कुमार होंगे जो डिपार्टमेंटआफ सर्जरी के एचओडी है। विशिष्ट अतिथि मुक्त चिकित्सा अधिकारी रायबरेली डॉक्टर वीरेंद्र सिंह होंगे। व्याख्यान के पहले सेशन में मेदांता अस्पताल के डॉक्टर अंशुल गुप्ता व्याख्यान देंगे रीमा कान के दूसरे सेशन की संयोजक डॉक्टर ओमीका सिंह चौहान होगी इस सेशन में एसजीपीजीआई चंदन हॉस्पिटल व ऐम्स जैसे संस्थानों के डॉक्टर अपनी बात रखेंगे।   

Tags:    

Similar News