Raebareli News: कांग्रेस प्रवक्ता विनय द्विवेदी का बड़ा दावा, प्रियंका गांधी लड़ेंगी रायबरेली से चुनाव

Raebareli News: कांग्रेस प्रवक्ता विनय द्विवेदी ने बताया कि रायबरेली जिले से प्रियंका गांधी ही चुनाव लड़ेंगी। उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी जल्द ही क्षेत्र का दौरा करेंगी।

Report :  Narendra Singh
Update: 2024-03-28 11:59 GMT

प्रियंका गांधी। (Pic: Social Media)

Raebareli News: रायबरेली और अमेठी लोकसभा सीट पर कांग्रेस के उम्मीदवार का इंतजार है। राजीनीतिक हलकों में ये चर्चा जोरों पर है कि सोनिया गाँधी के राज्यसभा जाने के बाद रायबरेली वासियों के लिए लिखा गए इमोशनल पत्र में रायबरेली के लिए कांग्रेस नया उम्मीदवार खोज रही है। पत्र के अनुसार उनके परिवार का कोई सदस्य रायबरेली की सेवा करेगा, उसके आधार पर यह माना जा रहा है कि रायबरेली से प्रियंका गाँधी वाड्रा चुनाव लड़ेंगी। कांग्रेस के जिम्मेदार पदाधिकारी भी प्रियंका गाँधी के चुनाव लड़ने का दावा कर रहे हैं। कांग्रेस के सूत्रों का दावा है कि प्रियंका गाँधी अगले हफ्ते रायबरेली का दौरा कर सकती हैं।

जल्द ही करेंगी क्षेत्र का दौरा

इस दौरे में वो कांग्रेस के कार्यकर्ताओं से मिलेगी साथ ही लोगो को होली की शुभकामनाएं भी देंगी। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रियंका गांधी के रायबरेली दौरे की तैयारी शुरू कर दी है। ये माना जा रहा है कि कांग्रेस के उम्मीदवार घोषित होने पर बीजेपी अपने उम्मीदवार का एलान करेगी। वही प्रियंका गांधी वाड्रा के चुनाव लड़ने के संकेत मिलते ही बीजेपी में खलबली मच गयी है कांग्रेस पार्टी छोड़ कर बीजेपी में सामिल मंत्री दिनेश प्रताप सिंह के बाद कांग्रेस पार्टी छोड़कर बीजेपी में सामिल सदर विधायक अदिति सिंह वही सपा से ऊंचाहार विधायक मनोज कुमार पांडे बीजेपी के सुर में सुरु मिलाकर कांग्रेस का पहिया रोकने के लिए किले बंदी सुरु कर दी है।

कांग्रेस प्रवक्ता ने किया दावा

वही कांग्रेस प्रवक्ता विनय द्विवेदी ने बताया कि अभी हाल ही में हुए नगर पालिका के चुनाव में जिस तरह से कांग्रेस की जीत हुई यह तय है कि लोकसभा चुनाव में रायबरेली से प्रियंका गांधी को हराने वाला कोई नहीं है। प्रियंका गांधी रायबरेली से चुनाव लड़ेंगी। जल्द ही वह रायबरेली का दौरा करेंगी। उनके सामने चाहे जो लड़े अबकी बार जमानत जब्त हो जाएगी।

Tags:    

Similar News