Raebareli News: बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से फसल बर्बाद, मुसीबत में किसान

Raebareli News: सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर रायबरेली की जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने किसानों की फसलों के हुए नुकसान का आकलन करवाने के निर्देश जारी कर दिए हैं।

Report :  Narendra Singh
Update: 2024-03-04 08:10 GMT
किसानों की फसल हुई चौपट (Newstrack)

Raebareli News: उत्तर प्रदेश में बीते तीन दिनों से हो रही बेमौसम बारिश, ओलावृष्टि और बिजली गिरने से किसानो की कमर टूट चुकी है। किसानों के सामने जीवन यापन की समस्या खड़ी गई है। किसानों की समस्याओं को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार देर रात ही जिले के अधिकारियों को किसानों को हुए नुकसान का आकलन करने के लिए निर्देश दे दिए गए हैं।

डीएम ने जारी किए निर्देश

सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर रायबरेली की जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने किसानों की फसलों के हुए नुकसान का आकलन करवाने के निर्देश जारी कर दिए हैं। जिलाधिकारी के आदेश पर तहसीलों में राजस्व कर्मियों की टीमें तैयार कर दी गई हैं, जो फील्ड में जाकर किसानों की फसलों के हुए नुकसान का आकलन करेंगी। मुख्यमंत्री द्वारा किसानों की फसलों को हुए नुकसान की 24 घण्टे के भीतर भरपाई के आदेश के लिए किसानों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को धन्यवाद ज्ञापित किया है और यह भी कहा है कि अब कम से कम हमारे बच्चे भूखे तो नहीं मारेंगे। किसानो को इस बेमौसम बारिश ने बर्बाद दिया है।


रायबरेली जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने बताया कि, मौसम बदलने के कारण फसलों को जो नुक्सान व छति हुई है। उसके लिए तहसीलो के माध्यम से आंकलन कराया जा रहा है। आकलन होेने के बाद किसानों को मुआवजा दिया जाएगा। बाबूलाल किसान ने बताया की अचानक तेज बारिश होने के चलते बहुत नुक्सान हुआ है, हम बर्बाद हो गए है।



 


Tags:    

Similar News