Raebareli News: रायबरेली में बाढ़ चौपाल, DM हर्षिता ने लोगों से मिलकर जानी समस्याएं

Raebareli News: जिलाधिकारी ने लालगंज तहसील में बाढ़ राहत चौपाल लगाकर लोगों से बात की। यहां पर गंगा की बाढ़ का पानी कृषि क्षेत्र में आ चुका है जबकि रिहायशी इलाकों में अभी बाढ़ का पानी घरों के अंदर नहीं गया है।

Report :  Narendra Singh
Update:2024-09-23 20:39 IST

Raebareli News

Raebareli News: रायबरेली में गंगा कटरी क्षेत्र में बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए जिला प्रशासन की तरफ से बाढ़ चौपाल आयोजित की गई। जिलाधिकारी हर्षिता माथुर की अगुवाई में जिले के समस्त उच्च अधिकारियों ने लालगंज व डलमऊ के गंगा क्षेत्र के आसपास बसे लोगों से मिलकर उनकी समस्याओं को जाना।

जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने बताया कि डलमऊ तहसील के बाढ़ से प्रभावित जो भी क्षेत्र हैं। इन सभी क्षेत्रों का भ्रमण किया गया है। यहां पर चिकित्सा विभाग, पशुपालन विभाग, विद्युत विभाग, सुरक्षा व्यवस्था से संबंधित पंचायती राज साफ सफाई सभी विभागों का निरंतर कार्य चल रहा है। हमारी बाढ़ चौकिया संचालित हैं। गंगा का जो प्रवाह है उस पर नजर रखी जा रही है। निरीक्षण करके लोगों को दिशा निर्देश दिए गए हैं। गांव में ट्रिपिंग की शिकायत को लेकर विद्युत विभाग से बात की गई है। लो वोल्टेज की समस्या व विद्युत आपूर्ति निर्बाधित रूप से जारी रहे इसके निर्देश दिए गए हैं।

जिलाधिकारी ने लालगंज तहसील में बाढ़ राहत चौपाल लगाकर लोगों से बात की। यहां पर गंगा की बाढ़ का पानी कृषि क्षेत्र में आ चुका है जबकि रिहायशी इलाकों में अभी बाढ़ का पानी घरों के अंदर नहीं गया है। उन्होंने बताया कि गंगा कटरी क्षेत्र में अभी निसघर गांव में बाढ़ चौपाल का आयोजन किया गया है। अन्य मजरों में पानी नहीं पहुंचा है। उन्हें सचेत किया गया। नाव की व्यवस्था की गई है। एसडीआरएफ की टीम अलर्ट पर है। स्वास्थ्य परीक्षण किया गया है। जो भी एरिया बाढ़ से प्रभावित है जहाँ स्कूल जाने वाले बच्चों को दिक्कत हो रही है उस स्कूल की जगह वैकल्पिक व्यवस्था की गई है। डीएम की बाढ़ चौपाल की ग्रामीणों ने सराहना की और अपनी समस्याओं के त्वरित समाधान से संतुष्ट दिखे।

Tags:    

Similar News