Raebareli: जिले में बड़े स्तर पर खेला जा रहा जुआ, ताश के पत्ते..टोकन..रुपए का लेनदेन, वीडियो वायरल होने पर मचा हड़कंप

Raebareli Viral Video: व्यापारी नेता अवतार सिंह छाबड़ा ने बताया कि, 'वहां पर जुआ नहीं खेला जाता है। जो पैसे हैं खाने के लिए दिए गए हैं। हमें बदनाम करने के लिए साजिश रची जा रही है।'

Report :  Narendra Singh
Update: 2023-12-09 15:43 GMT

वायरल वीडियो से सच्चाई आई बाहर (Social Media) 

Raebareli News: रायबरेली में अधिकारियों के साथ बाहें मिलाकर चलने वाले एक व्यापारी नेता का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ ,वीडियो सामने आने के बाद हड़कंप मच गया।    विरासत पर बट्टा लगा अलग। यहां आज़ादी से पहले स्थापित रायबरेली क्लब (Rae Bareli Club) परिसर में कुछ नव धनाढ्य का जुआ खेलते वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने इसकी जांच के बाद कानूनी कार्रवाई की बात कही।

आजादी से पहले हुई थी क्लब की स्थापना

आपको बता दें, आजादी से पहले इस क्लब की स्थापना अंग्रेज़ों ने की थी। उस समय इसके सदस्य अंग्रेज़ अफसर और इलाके के बड़े जमींदार ही होते थे। गोरा बाजार स्थित इस क्लब की शान आज़ादी के बाद भी स्थापित रही। स्वतंत्र भारत में इसका पदेन अध्यक्ष जिलाधिकारी होने लगा। धीरे-धीरे जमींदारी और तालुकदारी खत्म हुई तो शहर के प्रतिष्ठित लोगों को इसका सदस्य बनाया जाने लगा। मौजूदा समय में इसके लगभग 150 सदस्य हैं। इन्हीं की करतूत वायरल वीडियो के माध्यम से सामने आई है।

वीडियो से सच्चाई आई बाहर

दरअसल, इस समय इसके कई मेंबर ऐसे हैं जो व्यापारी वर्ग से संबंध रखते हैं। उनकी ख्याति बहुत अच्छी नहीं है। ऐसे ही व्यापारियों का क्लब के भीतर जुआ खेलते हुए वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि ताश के पत्ते बिखरे हैं। प्लास्टिक के टोकन पर बोली लग रही है और रुपयों का लेनदेन हो रहा है।

क्या कहा सीओ ने?

वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए सीओ सिटी अमित सिंह (CO City Amit Singh) ने इसकी जांच के बाद कानूनी कार्रवाई किये जाने की बात कही है। व्यापारी नेता अवतार सिंह छाबड़ा ने बताया कि, वहां पर जुआ नहीं खेला जाता है। जो पैसे हैं खाने के लिए दिए गए हैं। हमें बदनाम करने के लिए साजिश रची जा रही है।'

Tags:    

Similar News