Raebareli News: हिंदू युवक को मुस्लिम लड़की से प्रेम विवाह करना पड़ा महंगा, परिजनों ने दी जान से मारने की धमकी

Raebareli News: पीड़ित नितिन अवस्थी ने बताया कि हमने एक मुस्लिम लड़की से इसी साल फरवरी महीने में शादी की थी। इसकी वजह से मोहल्ले के लोग और लड़की के परिजन हमें परेशान करते रहते हैं।

Report :  Narendra Singh
Update: 2024-06-30 09:19 GMT

पीड़ित नितिन अवस्थी (Video: Newstrack)

Raebareli News: रायबरेली जनपद में एक हिंदू युवक को मुस्लिम लड़की से प्रेम विवाह करना मंहगा पड़ गया। लड़की के परिजनों ने युवक को जान से मारने धमकी दी है। पीड़ित युवक का कहना है कि खीरों थाना पुलिस से न्याय न मिलने पर उसने रायबरेली के पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता का कहना है कि उसे न्याय और सुरक्षा चाहिए। 

ये है पूरा मामला?

दरअसल, ये पूरा मामला खीरों थाना क्षेत्र के अंतर्गत निहस्था गांव का है, जहां के रहने वाले नितिन अवस्थी को अपने पास के गांव में रहने वाली मुस्लिम लड़की सरवरी बेगम से प्यार हो गया। दोनों का प्यार इतना परवान चढ़ा कि समाज के सभी बंधनों को तोड़ते हुए दोनों ने कोर्ट मैरिज के माध्यम से विवाह के बंधन में बंध गए। जैसे ही इसकी जानकारी लड़की के परिजनों को हुई तो वह लड़की व उसके पति नितिन अवस्थी को जान से मारने की धमकी देने लगे। इस बात की शिकायत पीड़ित पति-पत्नी ने खीरों थाने में की, लेकिन उन दोनों को वहां  से कोई न्याय नहीं मिला, उल्टा पुलिस ने दोनों पति-पत्नी का 151 में चालान भी कर दिया। थाने से न्याय न मिलने के कारण पति-पत्नी ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंच कर न्याय की गुहार लगाई है।

पीड़ित नितिन अवस्थी ने बताया कि हमने इसी साल फरवरी महीने में सरवरी बेगम नामक मुस्लिम लड़की से शादी की थी। इसकी वजह से मोहल्ले के लोग और लड़की के परिजन हमें परेशान करते रहते हैं। आज हम लोग पुलिस अधीक्षक कार्यालय आए हैं और हमने सुरक्षा और न्याय की गुहार लगाई है। सरवरी बेगम ने बताया कि शादी के बाद जब भी हम अपने मोहल्ले जाते हैं तो मोहल्ले के लोग मुझे मारते पीटते रहते हैं। हम खीरो थाने गए तो हमारा उल्टा ही चालान कर दिया गया है। अब हमें न्याय चाहिए। 

Tags:    

Similar News