Raebareli News: सेवा ही संकल्प पदयात्रा का राज्य मंत्री ने किया शुभारंभ, करोड़ों की परियोजनाओं का शिलान्यास

Raebareli News: यात्रा के पहले दिन बिशनपुर ग्राम सभा के वर्तमान प्रधान अरुण नारायण द्वारा सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया, जिसमें दिनेश प्रताप सिंह सम्मिलित हुए और सुदंकाड का पाठ किया। इसके बाद सेवा ही संकल्प पदयात्रा का शुभारंभ किया।

Report :  Narendra Singh
Update: 2024-01-04 03:59 GMT

 राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार दिनेश प्रताप सिंह (Newstrack)

Raebareli News: यूपी के रायबरेली से आने वाले राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार दिनेश प्रताप सिंह (Dinesh Pratap Singh) ने 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी है। दिनेश प्रताप सिंह 2024 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को पटकनी देने की पूरी तैयारी में हैं।  इसीलिए वह जनपद की सभी विधानसभा क्षेत्र में पदयात्रा के माध्यम से लगातार भ्रमण कर रहे है। राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार दिनेश प्रताप सिंह ने सुंदरकांड के पाठ मे उपस्थिति के साथ बछरावां विकासखंड में सेवा ही संकल्प पदयात्रा का बुधवार को शुभारंभ किया।

यात्रा के पहले दिन बिशनपुर ग्राम सभा के वर्तमान प्रधान अरुण नारायण द्वारा सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया, जिसमें दिनेश प्रताप सिंह सम्मिलित हुए और सुदंकाड का पाठ किया। इसके बाद सेवा ही संकल्प पदयात्रा का शुभारंभ किया।  यात्रा के पहले दिन करोड़ों की परियोजनाओ का शिलान्यास भी किया।


यात्रा के दूसरे दिन यानी कि आज गुरुवार को शेखपुर समोधा के वर्तमान प्रधान गया प्रसाद यादव द्वारा राज्य मंत्री दिनेश प्रताप सिंह का स्वागत किया जाएगा। इसके तत्पश्चात पूर्व प्रधान राजामऊ राकेश तिवारी के यहां चौपाल एवं पदयात्रा का कार्यक्रम है। इसके उपरांत पूर्व प्रधान मैनाहार कटरा लल्लन सिंह के यहां पदयात्रा एवं स्वागत, उसके उपरांत पूर्व प्रधान मदाखेड़ा रण बहादुर सिंह उर्फ रन्नु के यहां जनसभा को संबोधित करेंगे। तत्पश्चात पूर्व प्रधान शेखपुर समोधा राजेश सिंह द्वारा पदयात्रा एवं स्वागत, इसके उपरांत पूर्णमासी प्रधान सरौरा के यहां चौपाल एवं कृष्णकुमार प्रधान नीम टीकर के यहां पदयात्रा एवं स्वागत उसके उपरांत अवध कुमार प्रधान टोडरपुर के यहां स्वागत,  तत्पश्चात जिलेदार मैरिज लॉन तिलेडा के संचालक नितिन चौधरी के यहां तहरी भोज में शिरकत करेंगे।


तहरी भोज के बाद रानीखेड़ा में विकास यादव ग्राम प्रधान के यहां स्वागत एवं बहादुर नगर में शिवबरन प्रधान के यहां चौपाल भी लगाएंगे। इसके बाद कुंवर वीरभान सिंह के द्वारा नहर कोठी शिवगढ़ रोड ब्लॉक से बछरावां तक पदयात्रा करेंगे। अंत में ब्लॉक प्रमुख बछरावां अमन सिंह दऊवा के नेतृत्व में ब्लॉक सभागार बछरावां में जन शिकायतों का निस्तारण एवं बैठक का कार्यक्रम होगा।  

Tags:    

Similar News