Raebareli News: देश पहली बार 2025 का फैशन फोरकास्ट भारत की निगाह से
Raebareli NIFT News: निफ्ट रायबरेली के निदेशक नंदन सिंह बोरा ने यह जानकारी देते हुए बताया कि यह देश के लिये बड़ी उपलब्धि है। देश पहली बार आगामी 2025 का फैशन फोरकास्ट भारत की निगाह से देखेगा।;
Nandan Singh Bora, Director, NIFT Raebareli News (social media))
Raebareli News: फैशन की दुनिया में भारत ने क्रांति कर दी है। अभी तक फैशन फोरकास्ट को लेकर हम लोग यूरोप पर निर्भर थे। निफ्ट रायबरेली के निदेशक नंदन सिंह बोरा ने यह जानकारी देते हुए बताया कि यह देश के लिये बड़ी उपलब्धि है। देश पहली बार आगामी 2025 का फैशन फोरकास्ट भारत की निगाह से देखेगा। दरअसल केंद्रीय सरकार ने देश भर के निफ़्ट के साथ मिल कर विजन नेक्स्ट परियोजना के तहत भारतीय बाजार में आने वाले समय में कौन सा फैशन ट्रेंड करेगा इस पर एक विस्तृत रिपोर्ट तैयार की। इसी रिपोर्ट के आधार पर 2025 के भारतीय बाजार का फैशन ट्रेंड सेट किया है। चूँकि भारत विविधताओं भरा देश है इसलिए वीज़न नेक्स्ट के लिये देश भर से 70 हज़ार से ज़्यादा सैम्पल लिये गये और इसी के आधार पर पूरब से पश्चिम और उत्तर से दक्षिण तक अलग अलग क्षेत्रों में फैशन का क्या ट्रेंड रहेगा उसी के आधार पर फोरकास्ट की गई है।
मोदी सरकार की यह उपलब्धि देश भर के कारीगरों और गारमेंट व कपड़ा इंडस्ट्री को नये आयाम देंगी। दरअसल वीज़न नेक्स्ट वेबसाईट से लेकर परिधि नाम की जारी बुक तक में उपलब्ध रहेगा जो फ्री ऑफ़ कॉस्ट है। जबकि अब से पहले तक यूरोप इसी किताब को साढ़े पांच से लेकर आठ लाख तक बेचती थीं। इतना ज़्यादा खर्च कर पाना देश के कारीगर के बस में नहीं था। वहीं अब कारीगर को किताब भी हासिल करने की ज़रुरत नहीं बल्कि वेबसाईट से सीधे डाऊनलोड कर सकता है वो भी फ्री ऑफ़ कॉस्ट। वहीं साइज़िंग को लेकर भी अब हमारी निर्भरता यूरोप पर से ख़त्म हो गई है और अब हमारे भारतीय गार्मेंट का भारतीय साइज़ उपलब्ध है।