Raebareli News: धर्मांतरण के मामले में दो पुरुष व कुछ महिलाएं हिरासत में, पुलिस कर रही छानबीन

Raebareli News: मुखबिर की सूचना पर पहुँची पुलिस ने मौके से दो पुरुषों और कुछ महिलाओं को थाने लाकर छानबीन कर रही है।

Report :  Narendra Singh
Update:2024-10-24 20:44 IST

Raebareli News ( Pic- News Track)

Raebareli News: राहुल गांधी के संसदीय क्षेत्र रायबरेली में गुरुबक्शगंज थाना क्षेत्र के बरदर गाँव में गुरुवार की दोपहर प्रार्थना सभा के नाम पर धर्मान्तरण का मामला प्रकाश में आया है। मुखबिर की सूचना पर पहुँची पुलिस ने मौके से दो पुरुषों और कुछ महिलाओं को थाने लाकर छानबीन कर रही है।

गुरुवार की दोपहर करीब 12 बजे मुखबिर की सूचना पर बरदर गाँव पहुँची पुलिस की टीम को अवधेश पुत्र बच्चऊनू के दरवाजे भारी संख्या मे ग्रामीण उपस्थित दिखाई दिये। जिसके बाद पुलिस घर के अंदर दाखिल हुई जहाँ एक हाल में 60 से 70 महिलायें बच्चे उपस्थित मिले। पुलिस ने मौके पर से इसाई धर्म से जुड़ी प्रचार प्रसार सामग्री सहित प्रचार कर रहे दो व्यक्तियों को हिरासत में लिया। थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार सिंह ने बताया कि प्रार्थना सभा में जो लोग थे उनको हिरासत में लिए गये लोगों से पूछताछ करते हुए छानबीन की जा रही है।

वहीं अपर पुलिस अधीक्षक संजीव सिन्हा ने बताया कि गुरुबक्शगंज पर सूचना प्राप्त हुई थी ग्राम बरदर में एक व्यक्ति चमत्कार का प्रलोभन व असाध्य बीमारी को ठीक करने का धार्मिक पाखण्ड करके भोली-भाँली महिलाओं, नाबालिग बच्चों तथा पुरूषों को गुमराह कर ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रेरित कर रहा है। इस सूचना पर तत्काल थाना स्थानीय पुलिस द्वारा मौके पर जाकर जांच की गयी तो सूचना सत्य पायी गयी। जिसमें 20-25 महिलाएं व राजेश कुमार उर्फ डेविड पुत्र ईश्वरदीन निवासी सगौली थाना मौरांवा जनपद उन्नाव का रहने वाला है।

उसको हिरासत मे लेकर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-540/2024 धारा-3/5(1) उ0प्र0 विधि विरूद्ध धर्म सपरिवर्तन प्रतिषेध अध्यादेश-2024 का अभियोग पंजीकृत किया गया है। अभियुक्त के विरुद्ध थाना स्थानीय पर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। इस प्रकरण में अन्य लोगों की भी संलिप्तता पायी गयी है। प्रकरण की गहनता से जांच की जा रही है। संलिप्त पाये जाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध विधिक कार्यवाही की जायेगी।

वही दूसरा मामला है तेज रफ्तार का। साइकिल सवार को पिकअप ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे साइकिल सवार की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। साइकिल सवार की पहचान ग्राम खमरियापुर कुशल के जयशंकर सिंह पुत्र स्वर्गीय सुरेंद्र बहादुर सिंह के रूप में हुई है। सलोन की तरफ से एक मैजिक लोडर जो सरिया लादे हुए थी उसने साइकिल से जा रहे जयशंकर सिंह को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थे कि साइकिल लेकर वह करीब 50 मीटर दूर जाकर गडढे में गिरते हैं और मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। जिसकी सूचना पर पहुंचे परिजन ने उन्हें सीएससी ले गए, जहां पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। तहरीर मिलने पर उचित कार्रवाई की जाएगी।

Tags:    

Similar News