Bharat Jodo Nyay Yatra: राहुल गांधी 20 को पहुंचेंगे मां सोनिया की कर्मभूमि, लोगों से होंगे रूबरू

Raebareli News: राहुल गांधी की यात्रा रायबरेली के बाद लखनऊ की ओर प्रस्थान करेगी। राहुल अपनी मां के संसदीय क्षेत्र रायबरेली में जनता को संबोधित भी करेंगे।

Report :  Narendra Singh
Written By :  aman
Update: 2024-02-18 12:16 GMT

राहुल गांधी (Social Media)

Raebareli News: कांग्रेस के वायनाड से सांसद और पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' 20 फरवरी को रायबरेली पहुंचेगी। रायबरेली में राहुल गांधी की न्याय यात्रा के लिए कांग्रेस पार्टी ने पुख्ता इंतजाम किए हैं। अमावा ब्लॉक के सांडी चौराहे से राहुल गांधी की यात्रा का स्वागत किया जाएगा।

रायबरेली से गांधी परिवार का पुश्तैनी नाता

गौरतलब है कि, रायबरेली दशकों से कांग्रेस पार्टी का गढ़ रहा है। उत्तर प्रदेश में रायबरेली और अमेठी की पहचान कांग्रेस परिवार से जुड़ा रहा है। आगामी 20 फरवरी को कांग्रेस नेता और सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा यहां प्रवेश करने जा रही है। मंगलवार (20 फरवरी) को राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्र का जिले में आगाज़ होने जा रहा है। बताया गया है कि, बिहार की सीमा से सटे चंदौली से राहुल की यात्रा उत्तर प्रदेश में प्रवेश की। यह काफिला लगातार आगे बढ़ता जा रहा है। धीरे-धीरे कर यह रायबरेली पहुंच रहा है।


इन रास्तों से गुजरेगी यात्रा  

इसके बाद राही ब्लॉक और मलिक मऊ चौराहा से होते हुए राहुल गांधी की यात्रा सारस होटल यानी मोटल चौराहा पहुंचेगी। वहां से सिविल लाइन चौराहा होते हुए डिग्री कॉलेज, जेजे प्लाजा मार्केट, यूनियन बैंक चौराहा, चंदापुर मंदिर और उसके बाद चंदापुर मार्केट रामकृपाल चौराहा, घंटाघर, कैपरगंज चौराहा, खोया मंडी कहारों का अड्डा, जहानाबाद चौकी, गल्ला मंडी व रतापुर होते हुए त्रिपुला चौराहा से गंगागंज की ओर प्रस्थान करेगी।

फिर लखनऊ की तरफ बढ़ेगा काफिला 

इन सभी जगहों पर कांग्रेस कार्यकर्ता और आम जनमानस उनका स्वागत करेंगे। हरचंदपुर से उनकी यात्रा का काफिला कुंदनगंज पहुंचेगा। उसके बाद कन्नावा ग्राम सभा के मोड़ पर असंगठित श्रमिकों से उनका संवाद होगा। इसके बछरावां और फिर टोल प्लाजा के बाद वह लखनऊ की ओर प्रस्थान कर जाएंगे। शहर के सुपर मार्केट में राहुल गांधी का एक छोटा सा संबोधन होगा वहां पर वह अपनी मां के संसदीय क्षेत्र रायबरेली की जनता को संबोधित करेंगे।

Tags:    

Similar News