Rahul Gandhi Raebareli Visit: देखें मायावती के बयान पर क्या बोले राहुल गांधी

Rahul Gandhi Raebareli Visit: राहुल ने कहा प्रियंका मुझे वायनाड बुलाती हैं और मैं जाता हूं। वह भी रायबरेली से सांसद हैं, इसलिए आपको उन्हें भी यहां बुलाना चाहिए। गांधी ने 2024 के लोकसभा चुनाव में रायबरेली और वायनाड सीटों से चुनाव लड़ा।;

Report :  Narendra Singh
Update:2025-02-21 08:36 IST

Raebareli News Today Rahul Gandhi 

Rahul Gandhi Raebareli Visit: कांग्रेस नेता राहुल गांधी रायबरेली के दो दिन के दौरे पर हैं। पहला दिन उनका काफी व्यस्त रहा। दूसरे दिन आज उनकी सांसद आवास में जनता से मुलाकात हुई। वहीं 11.30 बजे भीरा गोविंदपुर गाँव मे वीरा पासी की मूर्ति का माल्यार्पण किया। इसके साथ ही राहुल गांधी ने मॉडर्न रेलकोच फैक्ट्री का निरीक्षण भी किया और अब लालगंज के गेस्ट हाउस में युवा संवाद कर रहे हैं।

रायबरेली संसद में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आज अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली में अपने दौरे के दूसरे दिन भुएमऊ गेस्ट हाऊस में कार्यकर्ताओं और आम लोगों से मिले। इस दौरान उन्होंने सभी से उनकी समस्याएं जानी और उसका निराकरण कराये जाने का आश्वासन दिया। इस दौरान कई मुद्दों के बीच सबसे अहम कई वर्षों से अधूरे पड़े रिंग रोड का मामला उठाया गया। इस पर राहुल गांधी ने कहा कि सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मिलकर इस समस्या के समाधान को लेकर बातचीत करेंगे।

इसके अतिरिक्त बेरोज़गारी और शिक्षा समेत भ्रष्टाचार से जुड़े कई मुद्दे भी उनके सामने रखे गये। राहुल गाँधी यहाँ कार्यकर्ताओं और अपने मतदाताओं से मिलने के बाद सरेनी विधान सभा के भीरा गोविंदपुर के लिये निकल गये हैं जहाँ 1857 क्रांति के योद्धा रहे बीरा पासी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

वहीं आज अंतिम दिन राहुल गांधी रेल कोच फैक्ट्री पहुंचे। यहाँ रेल कोच फैक्ट्री में उन्होंने अधिकारियों से लगभग आधे घंटे तक बातचीत की और फैक्ट्री की समस्याओं व उपलब्धियों से रूबरू हुए। रेल कोच फैक्ट्री से निकलते समय मायावती बी टीम वाले बयान पर आज मायावती की प्रतिक्रिया पर सवाल पूछे जाने पर उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। राहुल गांधी ने कहा मेरी स्पीच सुनिये। उनसे यह पूछे जाने पर कि मायावती ने हमला किया है तो उन्होंने थैंक यू कह कर चुप्पी साध ली। राहुल गांधी रेल कोच फैक्ट्री से लालगंज कस्बे की ओर रवाना हो गये जहाँ युवाओं के साथ संवाद करें है।

रायबरेली में राहुल गांधी ने भीरा गोविंदपुर में बीरा पासी की मूर्ति पर किया माल्यार्पण

रायबरेली के साथ गांधी परिवार के पुराने रिश्ते रहे हैं। उनके दादा फिरोज गांधी, दादी इंदिरा गांधी, मां सोनिया गांधी ने सीट का प्रतिनिधित्व किया है। कभी इस सीट को इंदिरा गांधी की सीट माना जाता था। इसीलिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने टिप्पणी की कि यह देश की एकमात्र लोकसभा सीट हो सकती है, जिसमें "दो सांसद" हैं - वह और उनकी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा।  गांधी ने 2024 के लोकसभा चुनावों में समर्थन के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं और रायबरेली के लोगों को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा, रायबरेली भारत का एकमात्र निर्वाचन क्षेत्र हो सकता है जहां दो सांसद हैं - एक मैं हूं और दूसरी प्रियंका हैं। उन्हें भी (यहां) कभी-कभी आमंत्रित करें। वह मुझे वायनाड बुलाती हैं और मैं जाता हूं। वह भी रायबरेली से सांसद हैं, इसलिए आपको उन्हें भी यहां बुलाना चाहिए। गांधी ने 2024 के लोकसभा चुनाव में रायबरेली और वायनाड सीटों से चुनाव लड़ा। दोनों में जीत हासिल करने के बाद, उन्होंने रायबरेली को बरकरार रखने और वायनाड को खाली करने का फैसला किया, जहां से उनकी बहन बाद में उपचुनाव में जीती थीं।

निर्वाचन क्षेत्र में लोगों के कल्याण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का आश्वासन देते हुए, गांधी ने कहा, आपके पास जो भी मुद्दे हों, चाहे वह रायबरेली में हो या संसद में, मैं हमेशा उपलब्ध हूं। बस मुझे बताएं कि क्या करने की जरूरत है, और मैं इसे पूरा करूंगा। कार्गो पैंट के साथ अपनी ट्रेडमार्क सफेद टी-शर्ट पहने हुए गांधी ने रायबरेली के साथ अपने बंधन पर जोर दिया। उन्होंने कहा, यह सिर्फ एक राजनीतिक रिश्ता नहीं है, यह एक पारिवारिक रिश्ता है। कल एक कार्यक्रम के बाद राहुल गांधी मुंशीगंज में सड़क किनारे एक भोजनालय में रुके जहां उन्होंने समोसे का आनंद लिया और लोगों से बातचीत की। उनके साथ आने वालों में अमेठी के सांसद किशोरी लाल शर्मा, कांग्रेस जिला अध्यक्ष पंकज तिवारी, पूर्व विधायक अजय पाल सिंह और पार्टी के कई अन्य नेता शामिल थे। गांधी अपने संसदीय क्षेत्र के दो दिवसीय दौरे पर हैं।

Tags:    

Similar News