सच छुपाने को दरिंदगी पर उतरी यूपी सरकार- राहुल गांधी

हाथरस में राजनीतिक दलों के नेताओं के जाने पर लगे प्रतिबंध के बाद अब पुलिस ने पूरे गांव को जेल में तब्दील कर दिया है। हाथरस से मिल रही जानकारी के अनुसार गांव के निवासियों को बाहर नहीं जाने दिया जा रहा है

Update: 2020-10-02 12:24 GMT
सच छुपाने को दरिंदगी पर उतरी यूपी सरकार- राहुल गांधी (social media)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार और प्रशासन अब हाथरस गैंगरेप मामले का सच छुपाने के लिए दरिंदगी पर उतर आया है। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को हाथरस में मीडिया बैन को लेकर यह टिप्पणी की है।

ये भी पढ़ें:अंडा हुआ सोना: कीमतों में बेहिसाब बढ़ोत्तरी, अब तक का हुआ सबसे महंगा

पुलिस ने पूरे गांव को जेल में तब्दील कर दिया है

हाथरस में राजनीतिक दलों के नेताओं के जाने पर लगे प्रतिबंध के बाद अब पुलिस ने पूरे गांव को जेल में तब्दील कर दिया है। हाथरस से मिल रही जानकारी के अनुसार गांव के निवासियों को बाहर नहीं जाने दिया जा रहा है और न गांव में किसी भी व्यक्ति का प्रवेश हो रहा है। केवल प्रशासनिक अधिकारी ही गांव में आ-जा रहे हैं।

शुक्रवार को मीडियाकर्मियों को भी जबरन रोका गया है। कई मीडियाकर्मियों से पुलिसकर्मियों ने अभद्रता भी की है। इसी पर राहुल गांधी ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा है कि यूपी प्रशासन सच छुपाने के लिए दरिंदगी पर उतर आया है। ना तो हमें , ना मीडिया को पीडिता के परिवार से मिलने दिया और ना उन्हें बाहर आने दे रहे हैं। ऊपर से परिवार के सदस्यों के साथ मार-पीट और बर्बरता की जा रही है। कोई भी भारतीय ऐसे बर्ताव का समर्थन नहीं कर सकता है।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने भी कहा कि गांधी के देश में गांधी जयंती के दिन उत्तर प्रदेश के हाथरस की बेटी के घर जाकर वहां की सच्चाई दिखाने की कोशिश कर रही महिला पत्रकार को पुरुष पुलिसवालों ने रोका, घसीटा और जबरिया गाड़ी में डाला। सूबे के मुखिया को किस बात का डर है? उत्तर प्रदेश सरकार का महिला विरोधी क्रूर चेहरा जनता के सामने है।

ये भी पढ़ें:6 बैंकों को झटका: RBI ने कर दिया लिस्ट से बाहर, अब क्या होगा ग्राहकों का

उन्होंने कहा कि अगर योगी सरकार ने पाप नहीं किया होता तो आज वह इतना घबराई व डरी हुई नहीं होती कि पीडिता के गांव में राजनीतिक दलों के साथ ही मीडिया को भी नहीं जाने दिया जा रहा है। सरकार डरी है कि उसका पाप सभी के सामने आ जाएगा लेकिन यह योगी सरकार भी यह जान ले कि पाप का घड़ा भर चुका है। जनता ही उसके सारे कर्फ्यू तोड़कर बाहर निकलेगी और सरकार को मुंह छिपाने की भी जगह नहीं मिल पाएगी।

अखिलेश तिवारी

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News