21 से शुरू होगी बस्ती-इलाहाबाद रेल सेवा, कई अन्य योजनाओं पर भी काम जारी

मखौडा धाम को रामायण सर्किल में शामिल किया जाएगा। इसके लिए केंद्र सरकार से करीब 20 करोड की धनराशि स्वीकृत हुई थी, जिसे बढाने के लिए केंद्रीय पर्यटन मंत्री से आग्रह किया गया है। रामायण सर्किल में शामिल होने के बाद मखौड़ा देश-विदेश के नक्शे में शामिल हो सकेगा।

Update: 2016-10-08 13:04 GMT

बस्ती: केंद्र सरकार ने बस्ती के लिए कई योजनाओं को मंजूरी दी है। इनमें बस्ती से इलाहाबाद के बीच एक ट्रेन के अलावा निरंजन पुर में बनने वाला अटल ऑडिटोरियम शामिल है।

ऑडिटोरियम को मंजूरी

-बस्ती के भुअर निरंजनपुर में अटल बिहारी वाजपेयी ऑडिटोरियम को मंजूरी मिल चुकी है।

-इसके निर्माण पर करीब 15 करोड़ की लागत आएगी। ऑडिटोरियम में एक हजार लोगों के एक साथ बैठने की व्यवस्था होगी।

-यह जानकारी सांसद हरीष द्विवेदी ने दी।

-सांसद ने कहा कि मखौडा धाम को रामायण सर्किल में शामिल किया जाएगा।

-इसके लिए केंद्र सरकार से करीब 20 करोड की धनराशि स्वीकृत हुई थी, जिसे बढाने के लिए केंद्रीय पर्यटन मंत्री से आग्रह किया गया है।

-रामायण सर्किल में शामिल होने के बाद मखौड़ा देश-विदेश के नक्शे में शामिल हो सकेगा।

रेल सेवा का उद्घाटन

-सांसद ने बताया कि 21 अक्तूबर से बस्ती और इलाहाबाद के बीच रेल सेवा की शुरुआत होगी।

-इसका उद्घाटन रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा करेंगे।

-अयोध्या से कोलकाता के बीच जल मार्ग के 2 फेज का सर्वे पूरा कर लिया गया है। इसके लिए 103 नदियों को जोडा गया है।

-एनएच-28 यानी फोर लेन की सडक पर कई जगहों पर फुट ओवर ब्रिज बनाने का निर्णय भी लिया गया है।

(फोटो साभार:बस्ती.लाइवडायरेक्टरी)

Tags:    

Similar News