राजभर ने सावित्री बाई फुले के इस्‍तीफे को बताया सही, कहा- बुलंदशहर हिंसा भाजपा की साजिश

सुहेलदेव भारतीय पार्टी के विधायक और भाजपा नेतृत्‍व वाली प्रदेश सरकार के पि‍छड़ा वर्ग कल्‍याण मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने भाजपा सांसद सावित्री बाई फुले के इस्‍तीफा देने के फैसले को सही बताया है।

Update: 2018-12-07 11:39 GMT

गोरखपुर: सुहेलदेव भारतीय पार्टी के विधायक और भाजपा नेतृत्‍व वाली प्रदेश सरकार के पि‍छड़ा वर्ग कल्‍याण मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने भाजपा सांसद सावित्री बाई फुले के इस्‍तीफा देने के फैसले को सही बताया है।

उन्‍होंने बुलंदशहर हिंसा को भाजपा की साजिश करार दिया है। ये भी कहा कि विहिप और बजरंग दल जैसे संगठन उन्‍हीं का अंग हैं। 2019 के चुनाव में हिन्‍दू वोट बैंक को अपने पाले में करने के लिए बीजेपी ये सब कर रही है।

कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने शुक्रवार को गोरखपुर में वार्ता के दौरान भाजपा पर जमकर हमला बोला। उन्‍होंने कहा कि वे जो भी बोलते हैं सच बोलते हैं।

ये भी पढ़ें...अपनी ही सरकार के खिलाफ ओमप्रकाश राजभर ने खोला मोर्चा

सांसद फुले के इस्‍तीफा देने के निर्णय को सही ठहराते हुए उन्‍होंने कहा कि भाजपा की सरकार में सांसदों और विधायकों की अनदेखी की जा रही है। ऐसे में उन्‍होंने जो फैसला लिया है उसे गलत नहीं कहा जा सकता है।

जब राजभर से सवाल किया गया कि क्‍या इस तरह का फैसला आपको भी लेना पड़ सकता है, तो उन्‍होंने कहा कि वे तो स्‍वतंत्र हैं। वे भाजपा के साथ हैं। भाजपा रखेगी तो रहेंगे नहीं रखेगी, तो नहीं रहेंगे। भाजपा और अपनी सरकार के खिलाफ बोलने के सवाल पर उन्‍होंने कहा कि मैं खिलाफ नहीं बोलता सच कहता हूं।

राजभर ने कहा कि जब बसपा की सरकार थी, तो सीओ की जांच के बाद मुकदमा दर्ज करने का अध्‍यादेश लाई थी। कौन सी आफत आ गई कि आप अध्‍यादेश ला दिए कि पहले गिरफ्तारी होगी। पूर्ववर्ती कानून को बना दिया, क्‍या कारण है। मैंने इसी बात का विरोध किया कि मुकदमा पहले पंजीकृत हो।

झगड़ा एक-दो आदमी से होता है और पूरे परिवार के लोग फंसा दिए जाते हैं। को‍ई बच्‍चा विद्यालय में है। बंबई, दिल्‍ली, कलकत्‍ता और मद्रास है। उसे फंसा दिया जाता है उनका नाम डाल दिया जाता है, क्‍यों। जो झगड़ा करता है मुकदमा भी उसी के खिलाफ लिखा जाना चाहिए।

बुलंदशहर हिंसा के सवाल पर उन्‍होंने कहा कि ये आपसी रंजिश का परिणाम नहीं है। डीजीपी ने भी ये साफ कर दिया है, कि ये बड़ी योजना बनाकर बड़े घटनाक्रम को अंजाम देने की साजिश थी। जिसका तमाम वीडियो भी सामने आ गया। हिन्‍दू-मुसलमान दंगा कराकर 2019 के चुनाव की तैयारी हो रही है।

प्रदेश को आग में झोंकने की तैयारी हो रही है। भाजपा को समर्थन देने के सवाल पर उन्‍होंने कहा कि हम समर्थन नहीं देते हैं। सही बात बता रहे हैं। वे लोगों से कहते हैं कि वे हिन्‍दू-मुसलमान की लड़ाई में मत पड़ो। क्‍योंकि दंगा होता है, तो कोई नेता नहीं मरता है। हिन्‍दू-मुसलमान ही मरता है।

ये भी पढ़ें...शिवपाल का राजभर को जवाब: वह भाजपा के वजह से जीते हैं, भाजपा के एजेन्ट वह हैं-हम नहीं

उन्‍होंने कहा कि बुलंदशहर की घटना पर दो दिन में दूध का दूध और पानी का पानी होने की बात कही थी। वो सच साबित हुई। डीजीपी ने इसे पुष्‍ट कर दिया है। 2019 के चुनाव में भाजपा की मजबूत स्थिति के सवाल पर उन्‍होंने कहा कि वे कितनी मजबूत स्थिति में हैं ये सभी को पता है।

फूलपुर, नूरपुर, गोरखपुर उपचुनाव में हार से ये सा‍बित हो गया है कि वे कितने मजबूत हैं। सरकार में रहते हुए ये साबित हो चुका है कि सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। जब उनके सांसद-विधायक सब परेशान हैं, तो हम सहयोगी दल हैं।

सपा और बसपा गठबंधन होने के बाद ही ये पता चलेगा कि भाजपा कितनी मजबूत स्थिति में है। भाजपा के कमजोर होने पर खुद कमजोर हो जाएंगे। इस पर कहा कि वे कहां कमजोर हैं।

ये भी पढ़ें...राजभर का बयान उस रिपोर्टर की तरह जो कहे वह अपने चैनल के हेड को हटा देगा

Tags:    

Similar News