रजनीगंधा की कंपनी पर छापेमारी, 12 सैंपल जांच केे लिए भेजे

Update: 2017-01-18 07:09 GMT

नोएडा की कंपनी पर हुई छापेमारी

नोएडा: खाद्य सुरक्षा विभाग ने नॉएडा के सेक्टर-2 स्थित रजनीगंधा की कंपनी पर छापा मारा। जिसमें यह खुलासा हुआ की रजनीगंधा स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। छापेमारी के दौरान खाद्य सुरक्षा विभाग ने करीब 1200 किलो कत्थे को सीज़ किया है। साथ ही इसके करीब 12 सैंपल लिए हैं। जो जांच के लिए भेजे जा रहे हैं। सहायक आयुक्त खाद्य मेरठ मंडल राम नरेश यादव ने बताया कि लखनऊ मुख्यालय के आदेश पर की जा रही है। छापेमारी के दौरान मेरठ मंडल के अधिकारियों सहित जिले के अधिकारी भी मौजूद रहे।

नियमों के अनदेखी की बात आई सामने

सहायक आयुक्त खाद्य मेरठ मंडल राम नरेश यादव ने बताया कि यहां नियमों की अनदेखी की जा रही थी। जिसके चलते 1200 किलो कत्थे को सीज किया गया है। जिसकी कीमत करीब ढाई करोड़ बताई जा रही है। लेबलिंग जांच में नियमों की अनदेखी की बात सामने आई है। अधिकारियों के मुताबिक अब ये सभी सैंपल जांच के लिए भेजे जाएंगे और जांच रिपोर्ट के आधार पर अगली कार्रवाई की जायेगी।

Tags:    

Similar News