Gorakhpur News: आरोपितों को सजा दिलाने में गोरखपुर पुलिस फिसड्डी, देवरिया का रिकॉर्ड सबसे अच्छा

Gorakhpur News: कानून की नजर में जुर्म करने वाले को पकड़ना और उसे सजा दिलाना ही अहम है।;

Update:2025-04-15 08:09 IST

आरोपितों को सजा दिलाने में गोरखपुर पुलिस फिसड्डी (social media)

Gorakhpur News: कानून की नजर में जुर्म करने वाले को पकड़ना और उसे सजा दिलाना ही अहम है। यही काम खाकी का है। लेकिन गोरखपुर रेंज की पुलिस द्वारा पकड़े गए आरोपितों और उन्हें सजा दिलाने का आकड़ा देखें तो गोरखपुर सर्वाधिक फिसड्डी है। गोरखपुर में 48.05 तो देवरिया में सबसे ज्यादा 89.10 फीसदी का रहा है। महराजगंज और कुशीनगर का औसत भी ज्यादा है।

गोरखपुर रेंज के देवरिया जिले की पुलिस ने गवाही और पैरवी से पिछले 21 महीने में सबसे ज्यादा 1871 बदमाशों को सजा दिलाने में अब तक कामयाबी हासिल की है। महराजगंज दूसरे और कुशीनगर की पुलिस इस अभियान में तीसरे स्थान पर है, जबकि गोरखपुर जिले की पुलिस महज 1009 बदमाशों को सजा दिला पाई है।

आंकड़ों पर गैर करें तो गोरखपुर में 1009 आरोपितों को सजा मिली तो वहीं 454 सबूतों के अभाव में छूट गए। देवरिया में 1871 को सजा मिली तो 302 छूटे। कुशीनगर में 1657 को सजा मिली, वहीं महराजगंज में 1846 को सजा मिली तो सिर्फ 37 छूट सके। पुलिस के अधिकारियों का कहना है कि आरोपित पकड़े जाएं और उन्हें सजा मिले इसके लिए सख्ती की जा रही है।

ऑपरेशन कनविक्शन के नाम से पूरे यूपी में चलाया जा रहा अभियान

पुलिस अब मुकदमा दर्ज कर केस में चार्जशीट दाखिल करने तक ही सीमित नहीं है। बल्कि सजा दिलाने तक में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। गोरखपुर से शुरू हुए इस अभियान को डीजीपी द्वारा ऑपरेशन कनविक्शन के नाम से पूरे यूपी में चलाया जा रहा है।

इस अभियान पर अफसरों की भी पैनी नजर है। एक जुलाई 2023 से चल रहे इस अभियान के लिए हर जिले में एक मानिटरिंग सेल भी गठित किया गया है। समय-समय पर समीक्षा कर अफसर उसकी निगरानी भी कर रहे हैं। पुलिस गवाहों को सुरक्षा देते हुए उनकी समय से गवाही करा रही है। गवाही पूरा होने पर साक्ष्य के हिसाब से सजा मिल रही है।

Tags:    

Similar News