लोहिया हॉस्पिटल में कुत्तों ने नोची डेड बॉडी, सरकार ने तुरंत लिया एक्शन

राजधानी लखनऊ के बड़े सरकारी अस्तपालों में शुमार राम मनोहर लोहिया अस्पताल का बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां अस्पताल की मर्च्युरी में र

Update: 2017-08-27 07:43 GMT

लखनऊ: राजधानी लखनऊ के बड़े सरकारी अस्तपालों में शुमार राम मनोहर लोहिया(RML) अस्पताल का बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां अस्पताल की मर्च्युरी में रखे शव को कुत्तों ने नोच खाया। मामले की जानकारी मिलते ही सरकार ने सख्त कार्रवाई करते हुए मर्च्युरी के गार्ड और सुपरवाइजर को बर्खास्त कर दिया।

गौरतलब है कि ये कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी राजधानी के कई सरकारी अस्पतालों में ऐसा हादसा हो चुका है। कभी किसी नवजात को कुत्ते नोचते हैं तो कहीं बुजुर्ग के शव को। फिर भी प्रशासन चुप्पी साधे हुए है।

ये भी पढ़ें... लोहिया ट्रस्ट से बाहर किए गए अखिलेश के चार करीबी

क्या है मामला?

- जानकारी के मुताबिक़ अस्पताल की मर्च्युरी में रखे महिला के शव को कुत्तों ने क्षत-विक्षत कर दिया।

- लोहिया अस्पताल में इलाज के दौरान इस महिला की मौत हो गई थी।

- महिला का शव को मर्च्युरी में रख दिया गया था।

ये भी पढ़ें ... राहतभरी खबर: राम मनोहर लोहिया हॉस्पिटल की नई बिल्डिंग में एसी ओपीडी

मर्च्युरी में कुत्ते कैसे घुसे इस पर अस्पताल प्रशासन कोई जवाब नहीं दे पा रहा है। इस एक घटना ने उजागर कर दिया है कि अस्पताल प्रशासन शवों की सुरक्षा को लेकर बेहद लापरवाह है।



- इस पूरे मामले पर सरकार ने कहा है कि ये बेहद गंभीर मुद्दा है और इसमें दोषी पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ सख्त करवाई की जाएगी।



प्रदेश सरकार ने अपने ट्विटर हैंडल के जरिये जानकारी देते हुए बताया कि FIR दर्ज कर ली गई है साथ ही सेक्योरिटी सुपरवाइजर और गार्ड को बर्खास्त कर दिया गया है।

Tags:    

Similar News