Baghpat News: राम रहीम का तलवार से केक काटते हुए वीडियो आया सामने, अनुयायियों के साथ मनाया शाह सतनाम का जन्मदिन
Baghpat News: बताया गया है कि 2017 से पांच साल बीत जाने के बाद ये पहली बार ऐसा हुआ है कि जब बाबा राम रहीम ने अपने भक्तों के साथ ऑनलाइन ज़ूम मीटिंग से जोड़कर उनके साथ जन्मदिन मनाया है।;
Ram Rahim cutting cake with sword
Baghpat News: डेरा सच्चा सौदा सन्त राम रहीम का एक वीडियो सामने आया है। जिसमे डेरा प्रमुख, सन्त शाह सतनाम का जन्मदिन मना रहे हैं। हर्षोल्लास के साथ अपने अनुयायियों के साथ केक काटा जा रहा है लेकिन ये केक किसी चाकू से नही बल्कि तलवार से काटा जा रहा है।
राम रहीम का तलवार से केक काटते हुए का ये वीडियो चर्चाओं में आ गया है। बताया गया है कि 2017 से पांच साल बीत जाने के बाद ये पहली बार ऐसा हुआ है कि जब बाबा राम रहीम ने अपने भक्तों के साथ ऑनलाइन ज़ूम मीटिंग से जोड़कर उनके साथ जन्मदिन मनाया है। क्योंकि बाबा राम रहीम जेल जाने से पहले अपने अनुयायियों के साथ ही केक काटकर अपना व अपने गुरुओं का जन्मदिन मनाया करते थे।
लेकिन पिछले पांच सालों से जब से वह जेल गए है जन्मदिन नही मनाया गया इसीलिए इस बार पैरोल मिलने की खुशी के साथ साथ उनके भक्तों की जन्मदिन की खुशियां भी दोगुनी हो गयी। और इस खुशी में बाबा राम रहीम भी जमकर गाते हुए नज़र आये। बाबा राम रहीम वीडियो में एक बड़ा केक जिसपर MSG लिखा हुआ है उसे तलवार से काटते हुए नज़र आ रहे है।
आपको ये भी बता दे कि 25 जनवरी को सन्त शाह सतनाम का जन्मदिन है जिसकी तैयारी भी जोरोशोरो के साथ बागपत स्थित बरनावा के डेरा सच्चा सौदा आश्रम में की जा रही है। वहीँ बाबा के तलवार से केक काटने को लेकर सोशल मीडिया पर तरह तरह की चर्चाएं भी शुरू हो गयी है । आपको एक बार फिर से बाबा राम रहीम का ये वीडियो दिखाते है जिसमे राम रहीम अपने सन्त शाह सतनाम का तलवार से केक काटकर जन्मदिन मना रहे है।