Rampur By Election: चंद्रशेखर आजाद का बड़ा बयान, कहा अगर सरकार गोली चलायेगी तो सबसे पहले गोली हम खाएंगे

Rampur By Election: आजाद समाज पार्टी भीम आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद आज रामपुर पहुंचे। सपा और भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने उनका फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया।

Report :  Azam Khan
Update: 2022-11-30 13:30 GMT

रामपुर: चंद्रशेखर आजाद का बड़ा बयान, कहा अगर सरकार गोली चलायेगी तो सबसे पहले गोली हम खाएंगे

Rampur By Election: आजाद समाज पार्टी (Azad Samaj Party) भीम आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद आज रामपुर पहुंचे। रामपुर में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं और भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने उनका फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया। यहाँ चंद्रशेखर आजाद ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उसके बाद चंद्रशेखर आजम खान (Aazam Khan) के आवास पर पहुंचे।

इस अवसर पर मीडिया से बात करते हुए चंद्रशेखर आजाद ने कहा, रामपुर में बदलाव की आंधी चलेगी और उधर खतौली में भी माहौल अच्छा है चंद्रशेखर आजाद ने कहा जब सत्ता तानाशाही और अहंकारी हो जाए तो किसी भी निर्दोष को सजा हो सकती है। मैं खुद 16 महीने जेल काट कर आया हूं। इसी सरकार ने मेरे पर रासुका लगाई। यह दमनकारी सरकार है, लोकतंत्र की हत्यारी जो लोग अन्याय अत्याचार के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं उन लोगों को इस तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

रोज महिलाओं के साथ रेप और हत्याएं हो रही

उन्होंने कहा बीजेपी के एक मंत्री है उनको सजा होती है वह फाइल लेकर भाग जाते हैं बहुत बुरा हाल है। रोज महिलाओं के साथ रेप और हत्याएं हो रही हैं। बेरोजगारी चरम पर है महंगाई बढ़ रही है। बीजेपी जो कानून व्यवस्था की बात करती है। उसकी सच्चाई बताने के लिए हम लोग यहां पर हैं। मैं आज यहां रामपुर रुकूंगा देखूंगा। लोगों में किस तरह का माहौल है। डर का माहौल है तो मैं उनको यह विश्वास दिलाऊंगा कि वे डरे ना सब लोग उनके साथ हैं।

सरकार गोली चलायेगी तो गोली सबसे पहले हम खाएंगे

अगर सरकार गोली चलायेगी वह गोली सबसे पहले हम खाएंगे सरकार अगर लाठी चलाएगी तो सबसे पहली लाठी हम खाएंगे नीले पटके वाले उसके बाद रामपुर वासियों पर आंच आयेगी यह लड़ाई संविधान और लोकतंत्र बचाने की है अगर खून से भी सीचनी पड़ी तो इसे अपना हम खून देकर सींचेंगे।

Tags:    

Similar News