Sonbhadra News: प्रादेशिक तीरंदाजी प्रतियोगिता में देशज धनुर्धरों का जलवा, सोनभद्र में लगातार दूसरे साल आयोजन, रंगारंग

Sonbhadra News: जिला मुख्यालय क्षेत्र के तियरा स्थित विशिष्ट स्पोर्ट्स स्टेडियम में बुधवार को प्रादेशिक तीरंदाजी एवं प्राइजमनी प्रतियोगिता का रंगारंग आगाज किया गया।

Update:2023-03-23 04:59 IST
सोनभद्र: सोनभद्र में लगातार दूसरे साल प्रादेशिक तीरंदाजी प्रतियोगिता का शुभारंभ

Sonbhadra News: जिला मुख्यालय क्षेत्र के तियरा स्थित विशिष्ट स्पोर्ट्स स्टेडियम में बुधवार को प्रादेशिक तीरंदाजी एवं प्राइजमनी प्रतियोगिता का रंगारंग आगाज किया गया। इस दौरान 32 जिलों से आए 310 धनुर्धरों ने अपने हुनर का प्रदर्शन किया।

इससे पूर्व राज्य सभा सांसद रामसकल और जिलाधिकारी चंद्रविजय सिंह ने दीप प्रज्ज्वलन कर और गुब्बारे को आसमान में छोड़कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। वहीं आनलाईन माध्यम से जुड़कर केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया।

सोनभद्र में लगातार दूसरी बार प्रादेशिक तीरंदाजी

कहा कि यह सोनभद्र के लिए सौभाग्य की बात है कि लगातार दूसरी बार प्रादेशिक तीरंदाजी एवं प्राइजमनी प्रतियोगिता का आयोजन जनपद के विशिष्ट स्टेडियम तियरा में हो रहा है, जिसमें उत्तर प्रदेश के 32 जिलों के 310 प्रतिभाशील खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। उसमें 74 महिलाएं हैं। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कहना है कि ‘खेलेगा इंडिया तो बढ़ेगा इंडिया’।

सांसद रामसकल ने कहा कि इस तीरंदाजी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ी निश्चित तौर पर आगे चलकर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में यूपी का नाम रोशन करते नजर आएंगे।

यूपी के तीरंदाजों को आगे बढ़ने का सुनहरा मौका- जिलाधिकारी चंद्रविजय सिंह

जिलाधिकारी चंद्रविजय सिंह ने कहा कि प्रादेशिक तीरंदाजी एवं प्राइजमनी प्रतियोगिता के माध्यम से यूपी के तीरंदाजों को आगे बढ़ने का सुनहरा मौका मिल रहा है। इस प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करके, यहीं तीरंदाज, राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय व ओलम्पिक जैसी प्रतियोगिता में देश का नाम रौशन करते नजर आएंगे।। बताया कि प्रतियोगिता चार दिवस तक चलेगी। समापन 25 मार्च को किया जाएई। बतौर मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी मौजूद रहेंगे। उप जिलाधिकारी सदर रमेश कुमार, डिप्टी कलेक्टर निखिल कुमार यादव, जिला क्रीड़ाधिकारी डीपी सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।

Tags:    

Similar News