RETIRED IAS का अखिलेश सरकार पर हमला, कहा- 44 % मंत्री अपराधी-बलात्कारी

Update: 2016-06-18 09:16 GMT

लखनऊ: रिटायर्ड आईएएस सूर्य प्रताप सिंह का यूपी सरकार पर हमला जारी है। इसके लिए उन्हें सोशल मीडिया का मैदान मिल गया है। हाल की घटनाओं को हथियार बना कर उन्होंने एक बार फिर कहा है कि राज्य में कानून व्यवस्था फेल हो चुकी है।

सूर्य प्रताप सिंह ने अखिलेश सरकार को कठघरे में खड़ा करते हुए कहा है कि उनके 44 फीसद मंत्री अपराधी और बलात्कारी हैं।

पुलिस पर 622 हमले

-सूर्य प्रताप सिंह ने कहा है कि यूपी पुलिस में खौफ है।

-पिछले ढाई साल में पुलिस पर 622 हमले हुए हैं।

-मथुरा और कैराना जैसी घटनाएं सत्ताधारी दल के संरक्षण में हो रही हैं।

अखिलेश सरकार पर गंभीर आरोप

पुलिस पर भारी गुंडे

-मथुरा के जवाहरबाग में हिंसक झड़प में दो पुलिस अधिकारियों की मौत।

-कैराना के पलायन से राज्य सरकार का इकबाल खत्म।

-सरकारी संरक्षण में गुंडो ने पुलिस का इकबाल रौंद कर रख दिया है।

-लखनऊ के एसएसपी कार्यालय में बीते शुक्रवार को बड़े बाबू और एक लिपिक में रिश्वत के पैसों को लेकर जमकर घमासान हुआ।

-उच्च अधिकारियों के हिस्से का चक्कर था।

-फर्रुखाबाद, इलाहाबाद व बाराबंकी में गुंडों ने एक दिन में पुलिस पर 6 हमले किए।

जवाहरबाग कांड से आरोपों में घिरी यूपी सरकार

कानून व्यवस्था खत्म

-कैराना, मथुरा की घटनाएं प्रदेश में 'कानून व्यवस्था' यानी 'संवैधानिक व्यवस्था' के फेल होन का संकेत हैं।

-यूपी लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष कोर्ट के हस्तक्षेप के बाद हटाए गए।

-मंत्रियों पर हत्या, बूथ लूटने और बलात्कार के आरोप लगे हैं।

-खनन मंत्री ,लघु सिचाई मंत्री पर गंभीर भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं।

-प्रदेश में अब तक 456 सांप्रदायिक दंगे हुए हैं।

-11 बलात्कार और 8 हत्याएं प्रतिदिन का औसत है।

Tags:    

Similar News