Shahjahanpur News: केजरीवाल मॉडल पर उत्तर प्रदेश में 2022 का चुनाव लड़ेगी आप

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में आम आदमी पार्टी केजरीवाल मॉडल के आधार पर चुनाव लड़ेगी।

Published By :  Raghvendra Prasad Mishra
Update: 2021-08-07 16:52 GMT

मीडिया से मुखातिब होते आम आदमी पार्टी के प्रदेश सह प्रभारी शकील मलिक

Shahjahanpur News: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में आज आम आदमी पार्टी की एक बैठक में प्रदेश सह प्रभारी शकील मलिक ने बताया कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में आम आदमी पार्टी केजरीवाल मॉडल के आधार पर चुनाव लड़ेगी। यहां उन्होंने प्रेस वार्ता में कहा कि आम आदमी पार्टी ने 8 जुलाई से 8 अगस्त तक एक खास सदस्यता अभियान चलाकर जिले में पचास हजार आम आदमी पार्टी के सदस्य बनाए हैं। इस दौरान प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि जो भी प्रदेश सरकार के खिलाफ बोलता है सरकार उन पर मुकदमे लगा देती है।

दरअसल आम आदमी पार्टी के प्रदेश सह प्रभारी शकील मलिक सदस्यता अभियान की समीक्षा के लिए शनिवार को शाहजहांपुर पहुंचे जहां उन्होंने आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं, 6 विधानसभा में सदस्यता को लेकर महत्वपूर्ण बैठक की। उसके बाद मीडिया से मुखातिब होते हुए उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश में होने वाले 2022 विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी दिल्ली के केजरीवाल मॉडल पर चुनाव लड़ेगी। शकील मलिक शाहजहांपुर में पत्रकारों को संबोधित करते हुए यह बात कही। यूपी जोड़ों सदस्यता अभियान के तहत एक माह में लगभग 50 हज़ार सदस्य बना चुकी है।


उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी 2022 के चुनाव में अगर जनता ने मौका दिया तो दिल्ली का केजरीवाल मॉडल पार्टी लागू करेगी। 300 यूनिट बिजली फ्री देगी, सिंचाई के लिए किसानों की बिजली माफ करेगी, सरकारी स्कूलों को बेहतर बनाने, सरकारी अस्पतालों में फ्री इलाज की सुविधा देगी। शकील मलिक ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता दिल्ली की अरविंद केजरीवाल मॉडल की चर्चा उत्तर प्रदेश में गांव और कस्बों में कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश की जनता केजरीवाल मॉडल को पसंद कर रही है उत्तर प्रदेश में भी जनता दिल्ली का केजरीवाल मॉडल चाहती है।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता जाति-धर्म की राजनीति से ऊब चुकी है और बदलाव चाहती है। 2022 का चुनाव विकास के मुद्दे पर होगा और जाति-धर्म की राजनीति करने वाले राजनीतिक दलों की हार होगी।

Tags:    

Similar News