Shahjahanpur News: नरेश उत्तम का बड़ा बयान, 2022 में अखिलेश यादव ही होंगे मुख्यमंत्री

समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल आज शाहजहांपुर पहुंचे जहां कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह पर उनका स्वागत किया।

Published By :  Raghvendra Prasad Mishra
Update: 2021-08-15 17:59 GMT

पार्टी नेताओं के बीच समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल

Shahjahanpur News: समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल आज शाहजहांपुर पहुंचे जहां समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह पर उनका स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। सपा प्रदेश अध्यक्ष का कहना है कि उत्तर प्रदेश की जनता समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की तरफ उम्मीद भरी निगाहों से देख रही है। 2022 में अखिलेश यादव यूपी के मुख्यमंत्री होंगे।

दरअसल समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल का पीलीभीत जाते समय जनपद सीमा पर जोरदार स्वागत किया गया। इसी क्रम में मिश्रीपुर में सपा नेता तहजीब खां ने सपा प्रदेश अध्यक्ष को 51 किलो का माला पहनाकर स्वागत किया। वहीं ददरौल विधानसभा प्रभारी राजेश वर्मा व पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अर्चना वर्मा के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों का काफिला सेहरामऊ के पास जनपद सीमा पर पहुंचते ही प्रदेश अध्यक्ष का फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया। जब उनका काफिला मिश्रीपुर पहुंचा तो तहजीब खां ने सैकड़ों समर्थकों के साथ 51 किलो की माला पहनाकर स्वागत किया गया।


इस दौरान उन्होंने शायराना अंदाज में कहा कि प्रदेश के कैबिनेट मिनिस्टर सुरेश कुमार खन्ना हमेशा झूठ ही बोलते हैं। उन्होंने कहा उत्तर प्रदेश की जनता त्राहि-त्राहि कर रही है और यूपी में परिवर्तन चाहती है। उन्होंने कहा स्वतंत्र दिवस के दिन किसान दिल्ली बॉर्डर पर अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठे हुए हैं। लेकिन सरकार किसानों से अनदेखी कर रही हैं। 


बता दें कि यूपी विधानसभा चुनाव को देखते हुए सभी राजनीतिक दल चुनावी समीकरण साधने में लगे हुए हैं। अभी तक जो रुझान मिल रहे हैं उसमें सपा-भाजपा में कड़ा मुकाबला होता दिख रहा है। वहीं सपा भाजपा को सत्ता से बेदखल करने के लिए छोटे राजनीतिक दलों से भी तालमेल बैठाने मे लगी हुई है। कांग्रेस भी अपनी खोई राजनीतिक जमीन हासिल करने की हर संभव कोशिश कर रही है। हालांकि चुनाव करीब आते आते अभी कई बार राजनीतिक समीकरण बनते बिगड़ते देखे जा सकते हैं।

Tags:    

Similar News