UP Elections 2022: शाहजहांपुर की ददरौल विधानसभा पर मात्र एक बार जीती BJP, जानें जातीय समीकरण से लेकर पूरा इतिहास!

UP Election 2022 : शाहजहांपुर जिले की ददरौल विधानसभा सीट। से मात्र 2017 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) को जीत हासिल हुई थी।

Report :  Shashwat Mishra
Published By :  Ragini Sinha
Update: 2022-02-13 04:49 GMT

यूपी विधानसभा चुनाव 2022 (फोटो:न्यूज़ट्रैक)

UP Election 2022 : विधानसभा चुनाव-2022 (UP Elections 2022) के दूसरे चरण का मतदान 14 फरवरी को होगा। जिसमें 9 जिलों की 55 सीटों पर वोटिंग होगी। इसी में से एक एक विधानसभा है, शाहजहांपुर (Shahjahanpur News) जिले की ददरौल विधानसभा सीट (Dadraul Assembly Seat)। यहां से मात्र 2017 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) को जीत हासिल हुई थी। जबकि, दो बार बसपा (Bsp) और एक बार सपा (Samajwadi party)  प्रत्याशी ने जीत अर्जित की है। आइये जानते हैं, इस सीट से जुड़ा पूरा गणित...

◆ ददरौल विस क्षेत्र संख्या -136 

किस पार्टी से कौन चुनावी मैदान में? 

विधानसभा चुनाव- 2022 के लिये ददरौल विधानसभा सीट से जिन प्रत्याशियों ने पर्चा भरा है, उसमें भारतीय जनता पार्टी से मानवेन्द्र सिंह, समाजवादी पार्टी से राजेश वर्मा, बसपा से चन्द्रकेतु मौर्य और कांग्रेस से तनवीर सफ़दर ने दावेदारी ठोकी है। जहां बीजेपी कैंडिडेट मानवेन्द्र सिंह यहाँ से मौजूदा विधायक हैं। वहीं, सपा ने अपने पूर्व विधायक व अखिलेश सरकार में मंत्री रहे स्व. राममूर्ति सिंह वर्मा के बेटे राजेश वर्मा को टिकट दिया है। 

  • भाजपा - मानवेन्द्र सिंह 
  •  सपा - राजेश वर्मा 
  • बसपा- चन्द्रकेतु मौर्य 
  • कांग्रेस - तनवीर सफ़दर

विधानसभा चुनाव- 2017 के चुनावी नतीजे

  • भाजपा प्रत्याशी मानवेंद्र सिंह को 86435 यानी 39.91 प्रतिशत मत मिले थे। जिसकी वजह से वह सफल होने में कामयाब रहे। 
  • दूसरे स्थान पर रहने वाले समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी राममूर्ति सिंह वर्मा को 69037 यानी 31.88 प्रतिशत वोट मिले। 
  • तीसरा स्थान बहुजन समाजवादी पार्टी के रिजवान अली ने 50762 यानी 23.44 प्रतिशत मत हासिल किया। 

क्षत्रिय व अनुसूचित जाति मिलकर करेंगे फैसला

ददरौल सीट पर मुस्लिम समुदाय की आबादी, शाहजहांपुर की बाक़ी विधानसभा सीटों के मुकाबले कम है। यहां से अभी तक मात्र दो बार ही मुस्लिम प्रत्याशी जीतने में सफल हुआ है। वो भी साल 1977 और 80 में। मग़र, अब स्थिति भिन्न है। जहां एक समय ब्राह्मण प्रत्याशी यहां से चुनकर आते थे। लेकिन, अब क्षत्रिय व कुर्मी प्रत्याशियों का जलवा है। माना जाता है कि इस सीट पर जो प्रत्याशी क्षत्रिय, ब्राह्मण और अनुसूचित जाति के वोट साधने में सफ़ल होगा, वो जीतने में कामयाब रहेगा। हालांकि, मुस्लिम वोटर भी निर्णायक भूमिका तय करता है।

कुल मतदाता-351640

  • पुरुष-191662
  • महिला-159978

जातिगत आंकड़े (लगभग)

  • अनुसूचित जाति- 58000
  • क्षत्रिय - 55000
  • किसान (लोध)- 53000
  • मुस्लिम- 32000
  • यादव - 30,000
  • ब्राह्मण - 30000
  • वैश्य -10000
  • अन्य पिछड़ा - 57000

इस सीट से कब, किस पार्टी के प्रत्याशी को मिली जीत?

शाहजहांपुर की ददरौल विधानसभा सीट से सबसे अधिक बार कांग्रेस प्रत्याशी को जीत मिली है। जबकि, बसपा को दो बार और सपा-भाजपा को एक ही बार जीत नसीब हुई। इस सीट पर क्षत्रिय वोटरों का प्रभाव देखा जा सकता है। ददरौल से कांग्रेस पार्टी को 1967 से लेकर अब तक 6 बार जीत मिली है। और, कांग्रेस प्रत्याशी रामऔतार मिश्रा चार बार विधायक बने। 

वर्ष-------- पार्टी--------प्रत्याशी 

  • 1967 --- कांग्रेस --- राममूर्ति अंचल
  •  1969 --- कांग्रेस --- राममूर्ति अंचल
  •  1974 --- निर्दलीय --- गिरजाशंकर मिश्र
  • 1977 --- निर्दलीय ---- मंसूर अली
  • 1980 --- जनता पार्टी --- नाजिर अली
  • 1985 --- कांग्रेस --- रामऔतार मिश्र
  •  1989 --- कांग्रेस ---  रामऔतार मिश्र
  • 1991 --- जनता दल --- देवेंद्र पाल सिंह
  • 1993 --- कांग्रेस --- रामऔतार मिश्र
  • 1996 --- कांग्रेस --- रामऔतार मिश्र
  •  2002 --- बसपा --- अवधेश कुमार वर्मा
  • 2007 --- बसपा --- अवधेश कुमार वर्मा
  • 2012 --- सपा --- राममूर्ति सिंह वर्मा
  • 2017 --- भाजपा --- मानवेंद्र सिंह
  • BJP , Manvendra Singh, SP - Rajesh Verma,  BSP- Chandraketu Maurya, Congress - Tanveer Safdar, UP Elections 2022, Dadraul Assembly seat, Shahjahanpur news, bjp, up political News, second phase election date, bsp, samajwadi party, Up election 2022 latest news, congress, bjp, congress ka bjp par hamla, bjp government, yogi Adityanath government, priyanka gandhi, up election 2022 result date, up election 2022 yogi, up election 2022 astrology, up election 2022 chances, up election 2022 date, up election 2022 announcement, who will win up election 2022 quora, up election 2022 date hindi, up election 2022 opinion poll ndtv, up election 2022 quint, up election 2022 india, rss on up election 2022, up election 2022 twitter, up election 2022 com, up election 2022 trends, up election 2022 group discussion, up election 2022 election date, up election 2022 samajwadi party, up election 2022 bjp, up election 2022 youtube, up election 2022 tentative date, up election 2022 forecast, up election 2022 seats, who win up election 2022

Tags:    

Similar News