Aligarh News: मुस्लिम महिला रूबी आसिफा खान ने किया बागेश्वर महाराज धीरेंद्र शास्त्री का समर्थन

Aligarh News: अलीगढ़ में मुस्लिम महिला रूबी आसिफा खान ने बागेश्वर महाराज के समर्थन में बड़ा बयान दिया है। साथ ही उन्होंने हिंदुस्तान को हिंदू राष्ट्र घोषित करने की मांग भी कर दी है।

Update: 2023-01-25 15:20 GMT

अलीगढ़: रूबी आसिफा खान ने बागेश्वर महाराज धीरेंद्र शास्त्री का किया समर्थन

Aligarh News: अक्सर विवादों में घिरी रहने वाली मुस्लिम महिला रूबी आसिफा खान ने बागेश्वर महाराज के समर्थन में बड़ा बयान दिया है। साथ ही उन्होंने हिंदुस्तान को हिंदू राष्ट्र घोषित करने की मांग भी कर दी है। दरअसल पूरा मामला बागेश्वर महाराज धीरेंद्र शास्त्री जी के चमत्कारी कारनामों की वजह से विवाद में घेरे जाने पर चर्चा में है। इसी विषय पर कुछ लोग बागेश्वर महाराज के समर्थन में हैं, तो कुछ लोग बागेश्वर महाराज के विरोध में। इन सबके बीच अक्सर अपने विवादित बयानों को लेकर सुर्खियों में रहने वाली अलीगढ़ की मुस्लिम नेत्री रूबी आसिफ खान ने बागेश्वर महाराज का समर्थन किया है।

बागेश्वर महाराज पर लगाए जा रहे आरोप निराधार हैं- रूबी आसिफ खान

तस्वीर महल स्थित प्रेस क्लब में प्रेस वार्ता के दौरान मुस्लिम नेत्री रूबी आसिफ खान ने कहा कि यह जो बागेश्वर महाराज पर आरोप लगाए जा रहे हैं वो निराधार हैं। उन्होंने कहा कि वह आमजन की बात करते हैं अपने धर्म की बात करते हैं इससे लोगों को समस्या क्यों है।

उन्होंने कहा कि अगर वह हिंदू राष्ट्र की बात करते हैं तो भारत को बिल्कुल हिंदू राष्ट्र घोषित कर देना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर भारत हिंदू राष्ट्र घोषित हो जाता है तो यहां सभी लोग मिलकर रहेंगे इसीलिए हिन्दू राष्ट्र घोषित होना चाहिए। उन्होंने कहा कि जब मुल्ला, मौलवी अपने मन मुताबिक कार्य करते हैं उनसे किसी को कोई आपत्ति नही है तो फिर बागेश्वर महाराज से लोगों को समस्या क्यों है?



Tags:    

Similar News