प्रियंका गांधी ने मां शाकंभरी देवी के चरणों में नवाया शीश, पहुंच रहीं रायपुर खानका

कांग्रेस ने अब भाजपा का अनुसरण शुरु कर दिया है ये कहना गलत ना होगा। ये पहली बार है जब कांग्रेस को मां शाकम्भरी देवी की याद आयी होगी।

Update: 2021-02-10 09:41 GMT
प्रियंका गांधी ने मां शाकंभरी देवी के चरणों में नवाया शीश, पहुंच रहीं रायपुर खानका (PC: social media)

सहारनपुर: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने आज पश्चिम उत्तर प्रदेश में अपनी राजनैतिक सरगर्मियां शुरू कर ली है। जय जवान जय किसान स्लोगन के साथ भाजपा से नाराज किसान की नब्ज टटोलने का काम शुरू कर दिया है। इससे पूर्व सहारनपुर जनपद में विधानसभा नम्बर एक में स्थित सिद्ध पीठ मां शाकम्भरी देवी के चरणों में शीश नवांया और प्रार्थना की।

ये भी पढ़ें:किसान महापंचायत LIVE: सहारनपुर पहुंचीं प्रियंका गांधी, कुछ देर में शुरू होगी महापंचायत

कांग्रेस ने अब भाजपा का अनुसरण शुरु कर दिया है

कांग्रेस ने अब भाजपा का अनुसरण शुरु कर दिया है ये कहना गलत ना होगा। ये पहली बार है जब कांग्रेस को मां शाकम्भरी देवी की याद आयी होगी। जबकि भाजपा ने चुनाव प्रचार की शुरुआत माता के चरणो में शीश नवांकर ही शुरू करती है। अब पश्चिम उत्तर प्रदेश में जय जवान जय किसान स्लोगन के सहारे राजनैतिक जमीन मजबूत करने वोटरो को लुभाने की कवायद शुरू की है। तो भाजपा की तर्ज पर मां के चरणों में शीश झुका आशीर्वाद लेने पहुंच गयी प्रियंका गांधी।

ये भी पढ़ें:हिल उठी RSS: चली तड़ातड़ गोलियां, चंदा इकट्ठा करने निकले थे संचालक

नम्बर एक बनने की चाह विधानसभा नम्बर एक से ही अपनी मुहिम की शुरुआत की है। वही पश्चिम उत्तर प्रदेश के अन्तिम छोर तक कांग्रेस पहुंचे इस नजरिए को ही ध्यान में रखते हुये बेहट से अगवानी कर चिलकाना सुल्तानपुर से किसान पंचायत की शुरुआत की है। आपको बता दे कि चिलकाना सुल्तानपुर सीमा से राज्य हरियाणा और उत्तराखंड की सीमा लगी यानि पश्चिम उत्तर प्रदेश का अन्तिम छोर है। प्रियंका गांधी अब रायपुर खानका में दुआ मांगने के बाद किसान पंचायत मे पहुंचेगी।

रिपोर्ट- नीना जैन

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News