Saharanpur: देर रात सहारनपुर पुलिस की गौ तस्करों से मुठभेड़, लंगड़ा ऑपरेशन में फिर मिली कामयाबी

Saharanpur: सहारनपुर में आज एक बार फिर देर रात सहारनपुर जनपद की थाना रामपुर मनिहारान पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई।

Newstrack :  Neena Jain
Published By :  Vidushi Mishra
Update: 2022-04-26 08:00 GMT

Saharanpur: सहारनपुर पुलिस का लंगड़ा ऑपरेशन लगातार जारी है। आज एक बार फिर देर रात सहारनपुर जनपद की थाना रामपुर मनिहारान पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। दिल्ली सहारनपुर हाईवे के पास सैफपुर गांव की ओर जाने वाले खेतों के रास्ते पर गौ तस्करों से पुलिस की उस समय मुठभेड़ हो गई।

जब बदमाश महिंद्रा पिकअप गाड़ी में खेतों के रास्ते जा रहे थे और पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। तो बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जिसके जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की इस फायरिंग में एक गौ तस्कर घायल हो गया, जबकि दो अन्य बदमाशों को पुलिस ने पकड़ने में सफलता हासिल कर ली। हालांकि एक बदमाश फरार होने में सफल रहा।

अपराधों के कई दर्जन मामले दर्ज 

पकड़े गए बदमाशों की पहचान सचिन पुत्र सतपाल निवासी ग्राम जंधेडा समसपुर थाना रामपुर मनिहारान जो कि घायल हुआ है। तथा अनस पुत्र इनाम निवासी ग्राम मोहनपुर गाडा थाना रामपुर मनिहारान सहारनपुर, यशपाल पुत्र साहब सिंह निवासी ग्राम भांकला थाना रामपुर मनिहारान सहारनपुर के रूप में हुई है।

पकड़े गए घायल बदमाश सचिन के विरुद्ध सहारनपुर जनपद के थाना कोतवाली नगर थाना गंगोह, थाना गागलहेड़ी, थाना चिलकाना थाना जनकपुरी थाना तीतरों में लूट चोरी आदि अपराधों के कई दर्जन मामले दर्ज हैं।

पकड़े गए बदमाशों के पास से महिंद्रा पिकअप गाड़ी के अलावा एक जिंदा बछिया, रस्सा कुल्हाड़ी सूरी दो अवैध तमंचा खोखा कारतूस जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। एसपी सिटी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों का अपराधिक इतिहास है। पूछताछ के बाद कई अन्य मामले भी सामने आने की संभावना है।

Tags:    

Similar News