Saharanpur News : कांवड़ यात्रा को प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम, डीएम ने दिए ये निर्देश

Saharanpur News : सहारनपुर, पांच राज्यों की सीमा से जुड़ा हुआ है और यहां से हरियाणा, हिमाचल, जम्मू कश्मीर, राजस्थान और पंजाब की कांवड़ होकर गुजरती है। ऐसे में लाख कावड़िये सहारनपुर से होकर गुजरते हैं, जिसके कारण विशेष सुरक्षा प्रबंध किए जाते हैं।

Report :  Neena Jain
Update: 2024-07-02 15:48 GMT

Saharanpur News : सहारनपुर के जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने आगामी कांवड यात्रा - 2024 को सकुशल कराए जाने के लिए  कावड़ियों की सुरक्षा के दृष्टिगत काली नदी से होते हुए गागलहेड़ी, घण्टाघर, कुतुबशेर, सरसावा से हरियाणा बॉर्डर तक मुख्य कावड़ यात्रा मार्ग का निरीक्षण किया गया तथा सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

सहारनपुर, पांच राज्यों की सीमा से जुड़ा हुआ है और यहां से हरियाणा, हिमाचल, जम्मू कश्मीर, राजस्थान और पंजाब की कांवड़ होकर गुजरती है। ऐसे में लाख कावड़िये सहारनपुर से होकर गुजरते हैं, जिसके कारण विशेष सुरक्षा प्रबंध किए जाते हैं। इसी कावड़ व्यवस्था को लेकर जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने भौतिक सत्यापन किया और आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। जिला अधिकारी मनीष बंसल ने बताया कि हरिद्वार की सीमा सहारनपुर से जुड़ी हुई है और बड़ी भारी संख्या में सावन के माह में जलाभिषेक के लिए जल लेने के लिए यहीं से कावड़िए जाते हैं,  जिसको लेकर यहां पर पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा उन्हें जो दिशा निर्देश दिए गए थे, श्रद्धालुओं के लिए जो व्यवस्थाएं करनी थी, उसे लेकर सभी व्यवस्था करा दी गई हैं।

कांवड़ यात्रा को बेहतर बनाने का प्रयास

उन्होंने बताया कि रूट डायवर्जन कर दिया गया है। पेयजल, शौचालय और स्वास्थ्य संबंधी सभी शिविर की व्यवस्था पर कार्य कर रहे हैं। श्रद्धालु बिना किसी परेशानी के साथ यहां से भक्ति भाव से गुजरे यही उनका उद्देश्य है। वहीं, यातायात व्यवस्था में भी कोई परेशानी न आए, कोई समस्या न हो, इसके लिए भी रूट डायवर्जन की प्लानिंग की गई है। प्रशासन और पुलिस विभाग साथ मिलकर कार्य कर रहा है और लगातार इन मार्गों का भ्रमण किया जा रहा है। इसके अलावा जनपद के संभ्रांत और विभिन्न धर्म और वर्गों के लोगों से भी बैठक कर वातावरण को बेहतर से बेहतर बनाने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि इस कावड़ के आयोजन को सफलतापूर्वक निर्वाह किया जा सके। 

बारिश और बाढ़ से निपटने के लिए प्रशासन सतर्क

वहीं उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में भी मानसून को देखते हुए प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। बाढ़ की आपदा जैसी स्थिति से निपटने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों से बैठक कर आवश्यक निर्देश दिए जा रहे हैं। टास्क फोर्स का गठन कर दिया है। उत्तर प्रदेश का प्रथम जिला सहारनपुर, उत्तराखंड व हरियाणा की सीमाओं से सटा हुआ है। सहारनपुर में हथनीकुंड बैराज यमुना नदी भी स्थित है। इसमें कहीं हजार स्क्वायर फीट पानी बहता है। 2023 वर्ष में भी सहारनपुर में मानसून के चलते बाढ़ जैसी स्थिति देखने को मिली थी।

सहारनपुर में मानसून के चलते स्थिति हाथ से न निकल जाए, इसलिए प्रशासनिक अधिकारियों के द्वारा बाढ़ और आपदा जैसी स्थिति से निपटने के लिए पहले ही सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। सहारनपुर की पावदोई नदी स्थित लोगों को पहले से ही सुरक्षित स्थान पर पहुंचने के लिए निर्देशित किया गया है।

Tags:    

Similar News