Saharanpur News: रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव ने कार्यक्रम में लिया हिस्सा, मोदी सरकार के नौ साल के कार्यों का किया बखान

Saharanpur News: अश्वनी वैष्णव ने कहां सहारनपुर से देहरादून वाया मां शाकंभरी होते हुए रेलवे लाइन के डीपीआर के लिए कह दिया गया है और इसके लिए 2 करोड 3 लाख का बजट भी जारी कर दिया गया है।

Update: 2023-06-24 16:22 GMT
सहारनपुर में पत्रकारों से वार्ता करते रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव (Pic: Social Media)

Saharanpur News: देहरादून से वाया शाकंभरी देवी सिद्ध पीठ सहारनपुर से होकर नई रेलवे लाइन का लोकेशन सर्वे का कार्य अब शुरू हो गया है। इतना ही नहीं रेल मंत्रालय से बजट भी जारी हो गया है। इसके साथ ही सहारनपुर से प्रयागराज के लिए भी एक नई ट्रेन का संचालन जल्दी ही हो जाएगा। यह घोषणा केंद्रीय रेलवे मंत्री अश्वनी वैष्णव ने आज सहारनपुर में कार्यक्रम के दौरान करते हुए कहा कि सिद्ध पीठ मां शाकंभरी देवी के चरणों में वंदन है और जब भी कोई भाजपा नया कार्य शुरू करती है तो मां शाकंभरी शिशु करती है।

सिद्ध पीठ मां शाकंभरी देवी तक ट्रेन जाने की मांग बहुत पुरानी है। हालांकि यह मांग बहुत मुश्किल है क्योंकि ट्रेन संचालन के लिए पहाड़ियां और कई नदियां बीच में आएंगी जिन पर ब्रिज बनाने होंगे फिलहाल सहारनपुर से देहरादून वाया मां शाकंभरी होते हुए रेलवे लाइन का डीपीआर यानी कि सर्वे के लिए कह दिया गया है और इसके लिए 2 करोड 3 लाख का बजट भी जारी कर दिया गया है। इस कार्य में 12 से 18 महीने का वक्त लगेगा। इसके अलावा सहारनपुर से प्रयागराज के लिए भी एक ट्रेन का संचालन अगले 5 से 6 माह में हो जाएगा। बताया कि सहारनपुर की जनता ने रेलवे संचार और समस्याओं से संबंधित जितने भी विषय रखे थे उन सभी विषयों पर एक के बाद एक उनका निराकरण हो रहा है और मांगें भी पूरी हो रही हैं और आज यहां सहारनपुर में प्रबुद्ध नागरिकों से मिलकर भी बहुत अच्छा लग रहा है। पिछले 9 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्व पटल पर भारत का मान बढ़ाने का काम किया है। जन जन खासकर गरीब परिवारों में जिस तरह से स्थाई परिवर्तन लाया है सभी नागरिकों से वार्ता की है उनके सुझाव भी सुने हैं।

सहारनपुर निवासियों ने पहले डिमांड की थी वंदे भारत की। वंदे भारत आई सहारनपुर रेलवे स्टेशन को वर्ल्ड क्लास बनाने का डिजाइन आज शेयर किया गया। टपरी रेलवे स्टेशन के बहुत सारे पॉइंट से उनको ठीक किया गया। कई स्थानों पर रेलवे लाइन के ऊपर से रेलवे फ्लाई बनाने के विषय में उन्हें भी सेंशन किया गया है। सहारनपुर से देहरादून माता शाकंभरी देवी के दरबार से होते हुए रेलवे लाइन उसका फाइनल लोकेशन सर्वे यानी डीपीआर बनाने का काम भी शुरू हुआ है यह भी सेंशन हुआ है। इसके साथ ही सभी की डिमांड पर पहले सभी स्थानों पर वंदे भारत पहुंच जाए उसके बाद राज्यों में जो इंपॉर्टेंट स्टेशन है वहां पर जैसे सहारनपुर से प्रयागराज प्रयागराज के लिए ट्रेन अगले 5 महीने में संचालित की जाएगी। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव आज सहारनपुर में अपने एक दिवसीय दौरे पर थे। यहां उन्होंने कोर्ट रोड स्थित आशा माडन स्कूल में डा. ए.के. जैन द्वारा आयोजित प्रबुद्ध वर्ग के सम्मेलन में भाग लिया। जहां पर अलग-अलग वर्गों के लोगों से वार्ता की और केंद्र सरकार की 9 वर्ष की उपलब्धियों को भी गिनाया।

Tags:    

Similar News