UP Politics: आयोग पहुंचा सपा डेलिगेशन, निकाय चुनाव में धांधली के लगाए आरोप

UP Politics:प्रतिनिधिमण्डल में रविदास मेहरोत्रा विधायक लखनऊ मध्य, अरविन्द कुमार सिंह पूर्व सांसद राज्यसभा तथा डॉ0 राजपाल कष्यप शामिल थे।

Update: 2023-05-04 17:52 GMT
Samajwadi Party delegation meeting State Election Commissioner

UP Politics: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव राजेन्द्र चौधरी के नेतृत्व में सपा डेलीगेशन ने राज्य चुनाव आयुक्त से मिलकर निकाय चुनावों में धांधली तथा सत्तापक्ष द्वारा मतदाताओं को डराने-धमकाने तथा बूथ कैप्चर करने की शिकाय दर्ज कराई। प्रतिनिधिमण्डल में रविदास मेहरोत्रा विधायक लखनऊ मध्य, अरविन्द कुमार सिंह पूर्व सांसद राज्यसभा तथा डॉ0 राजपाल कष्यप शामिल थे।

सपा का आरोप

  1. सपा डेलीगेशन उत्तर प्रदेश चुनाव आयुक्त से मिलकर इन बिन्दुओं पर शिकायत दर्ज की-
  2. बीजेपी जिलाध्यक्ष आगरा, प्रदीप चौहान ने पोलिंग बूथ के अन्दर घुसकर पोलिंग कैप्चर कर ली है।
  3. जनपद मैनपुरी नगर पंचायत घिरोर पर भाजपा के नेता अनुजेश प्रताप यादव उर्फ बबलू प्रत्येक बूथ पर फर्जी आधार कार्ड से बाहरी लोगों को वोट डलवा रहे हैं।
  4. जनपद मैनपुरी नगर पंचायत भोगांव में सत्तापक्ष के इशारे पर समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी नसरीन बानों को चुनाव में हराने के लिए थाना भोगांव पुलिस ने उनके पति अकबर कुरैशी को गिरफ्तार कर लिया है।
  5. नगर निगम लखनऊ के वार्ड सरोजनी नगर द्वितीय के मतदान केन्द्र की ईवीएम खराब है।
  6. जनपद प्रतापगढ़ की नगर पंचायत कुण्डा में एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह तथा उनके साथ ब्लाक प्रमुख संतोष कुमार, हरिओम शंकर श्रीवास्तव, नन्हें सिंह, विवेक सिंह, पुष्पेन्द्र, शुभम सिंह आदि बूथों पर जाकर मतदाताओं को धमका रहे हैं।
  7. जनपद सहारनपुर के नगर निगम सहारनपुर के मतदान केन्द्रों पर सुरक्षा हेतु लगाये अर्द्धसैनिक बल के सिपाहियों द्वारा मुस्लिम एवं दलित बाहुल्य मतदान केन्द्रों पर आधार कार्ड चेक करने के नाम पर मतदाताओं को भयभीत कर मतदान से रोका जा रहा है।
  8. जनपद गोरखपुर के वार्ड संख्या-39 के बूथ संख्या 181, 600 पर पीठासीन अधिकारी के पास उपलब्ध मतदाता सूची और मतदाताओं को बीएलओ द्वारा दी गयी मतदान पर्ची में काफी अन्तर है। हर बूथ पर लगभग 100-100 मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाये गये हैं ।
  9. जनपद मुरादाबाद के नगर निगम मुरादाबाद मतदान केन्द्र प्रिंस रोड अंसार इण्टर कॉलेज के बाहर पुलिस अधिकारियों द्वारा आईडी चेक करने के नाम पर मतदाताओं को डराया धमकाया जा रहा है।
  10. जनपद फिरोजाबाद की नगर पालिका परिषद शिकोहाबाद के बूथ संख्या - 91,92,93,94 पाली इण्टर कॉलेज मतदान केन्द्र पर भाजपा के नेताओं ने धावा बोल कर समाजवादी पार्टी के एजेन्ट को मारपीट कर भगा दिया। बूथ कैप्चरिंग कर ली गई।
  11. जनपद वाराणसी के नगर निगम वाराणसी के वार्ड संख्या 11 हुकुलगंज के बूथ संख्या - 171, 172,173 के बूथ में लगभग 150 मतदाताओं के नाम काट दिये गये हैं।
  12. जनपद गाजीपुर की नगर पालिका परिषद गाजीपुर में सत्तापक्ष को हार का डर है इसलिए पुलिस को आगे करके समाजवादी पार्टी के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया है गया है ।
  13. वोटर लिस्ट में बड़े पैमाने पर गड़बड़ियां की गई है।

Tags:    

Similar News