Samajwadi Party: यूपी निकाय चुनाव से पहले अखिलेश यादव ने किया बड़ा बदलाव, सपा ने घोषित किए 62 मीडिया पैनलिस्ट के नाम

Samajwadi Party Media Team Change: यूपी निकाय चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी ने नई मीडिया पैनलिस्ट की संख्या में बढ़ोतरी की है। नई मीडिया टीम में 62 मीडिया पैनलिस्ट बनाए गए हैं। साथ ही, टीम में कुछ नए लोगों को भी जिम्मेदारी दी गई है।

Update: 2023-04-10 18:44 GMT
अखिलेश यादव (Social Media)

Samajwadi Party Media Team Change: यूपी निकाय चुनाव (UP Nikay Chunav 2023) की तारीखों के ऐलान के साथ ही समाजवादी पार्टी हरकत में नजर आ रही है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने बड़ा दांव चलते हुए सोमवार (10 अप्रैल) को अपनी मीडिया टीम में बदलाव किया। बता दें, प्रदेश में निकाय चुनाव दो चरणों में होंगे। 4 मई और 11 मई को मतदान होंगे। चुनाव के नतीजे 13 मई को जारी किए जाएंगे।

गौरतलब है कि, यूपी के 760 नगरीय निकाय चुनाव के अन्तर्गत कुल 14,684 पदों पर चुनाव होने हैं। उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद से प्रदेश की सभी राजनीतिक पार्टियों ने अपनी रणनीति पर काम करना शुरू कर दिया है।

सपा की नई मीडिया पैनल में 62 चेहरे

समाजवादी पार्टी ने 10 अप्रैल को घोषित अपनी नई मीडिया टीम में पैनलिस्ट की संख्या में बढ़ोतरी की है। सपा ने अपनी नई मीडिया टीम में 62 मीडिया पैनलिस्ट के नाम तय किए हैं। साथ ही, सपा ने कुछ नए लोगों को भी जिम्मेदारी सौंपी है। समाजवादी पार्टी ने अपनी नई मीडिया पैनलिस्ट (Samajwadi Party New Media Panelist) की संख्या में खासा इजाफा किया है। कई पुराने नामों के साथ नए चेहरों पर पार्टी की जिम्मेदारी होगी।

ये होंगे सपा के मीडिया पैनलिस्ट:

समाजवादी पार्टी ने अपनी नई टीम में जिन नए-पुराने चेहरों को जगह दी है वो हैं-

अब्बास हैदर
अभिषेक राय
अनूप सांड़ा
अरविंद गुप्ता
अनुराग भदौरियाअब्दुल हाफिज गांधी
अभिषेक मिश्रा
अभिषेक बाजपेई
अशोक यादव (आजमगढ़)
अशोक यादव (इटावा)
अशोक कुमार तिवारी
आशुतोष वर्मा
दीपक रंजन
धर्मेंद्र कुमार
फैजान किदवई
गौरव चाचरा
अतुल सक्सेना (गाजियाबाद)अजीज खान
भुवन भास्कर जोशी
चंचल कुमार
घनश्याम तिवारी
आईपी सिंह
जय प्रकाश पांडे
जूही सिंह
कपीश श्रीवास्तव
कीर्ति नीधि पांडे (गोरखपुर)
मनीष सिंह
महेश आर्या (नोएडा)
मनोज राय धूपचंदी
मनोज यादव काका
नसीर सलीम
राजीव राय
राज कुमार भाटी
राम प्रताप सिंह
राजपाल कश्यप
रविंद्र सिंहनेहा यादव
निधि यादव
नितेंद्र सिंह
पवन पांडे (अयोध्या)
प्रदीप भाटी (नोएडा)
समीर सिंह यादव
शाद शेहरवानी
एसके दुबे
उदयवीर सिंह
वैभव पाठक
विनय सिंह बिन्नूसुधीर पवार
सुनील सिंह साजन
तारिक खान
वीरेंद्र सिंह (पूर्व विधायक) सहित 62 लोगों को इस लिस्ट में शामिल किया है।

Tags:    

Similar News