Sambhal News: महिला दरोगा से दो सिपाहियों ने की छेड़छाड़, गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज
Sambhal News: गणेश चतुर्थी के मेले में महिला दरोगा की ड्यूटी लगी हुई है। दोनों सिपाहियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।;
Report : Saddam Hussain
Update:2023-09-20 21:04 IST
Sambhal News(Pic:Social Media)
Sambhal News: कानून के रखवाले ही कानून की धज्जियां उड़ा रहे हैं। यहां महिला दारोगा से दो सिपाहियों ने छेड़छाड़ की। महिला दरोगा ड्यूटी से वापस लौट रही थी इसी दौरान दो सिपाहियों ने उनसे छेड़छाड़ की। महिला दरोगा ने जब इसका विरोध किया तो भी दोनों आरोपी नहीं माने। महिला दरोगा अमरोहा जनपद में तैनात बताई जा रही है। गणेश चतुर्थी के मेले में महिला दरोगा की ड्यूटी यहां लगी हुई है। महिला दरोगा की तहरीर पर बहजोई कोतवाली में दोनों सिपाहियों पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।