Sant Kabir Nagar: सिपाही ने महिला होमगार्ड के साथ किया दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज

Sant Kabir Nagar: जिले में एक महिला होमगार्ड ने पुलिस लाइन में तैनात एक सिपाही के ऊपर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।

Report :  Amit Pandey
Update: 2022-07-03 09:10 GMT

महिला होम गार्ड के साथ दुष्कर्म (image credit internet)

Sant Kabir Nagar: जिले में एक महिला होमगार्ड ने पुलिस लाइन में तैनात एक सिपाही के ऊपर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। मामले में कोतवाली पुलिस (Kotwali Police) ने मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी सिपाही के खिलाफ कार्रवाई में जुटी हुई है।

आपको बता दें कि पूरा मामला संत कबीर नगर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र (Kotwali Police Station Area) का है, जहां एक महिला होमगार्ड पुलिस लाइन में तैनात सिपाही अभिषेक सिंह के ऊपर बहला-फुसलाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए एसपी को शिकायती पत्र दी है। मामले में पुलिस ने सिपाही अभिषेक सिंह के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए जांच में जुटी हुई।


पुलिस लाइन में तैनात सिपाही ने जबरन दुष्कर्म किया: महिला होमगार्ड

मीडिया से बातचीत में महिला होमगार्ड ने आरोप लगाया है कि सिपाही द्वारा उनको जबरन मारा पीटा गया विरोध करने पर सिपाही द्वारा जानमाल की धमकी दी गई। महिला होमगार्ड ने यह भी आरोप लगाया है कि इस दौरान उनकी 3 साल की बेटी को भी पीटा गया, जिसके बाद पुलिस लाइन में तैनात सिपाही ने जबरन उनके साथ दुष्कर्म किया। मामले में किसी तरीके से मामले की शिकायत की गई महिला होमगार्ड ने आरोप लगाया है कि उक्त सिपाही दबंग किस्म का आदमी है जो आए दिन महिला सिपाहियों होम गार्डों के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश करता है। पूरे मामले पर पुलिस ने धारा 376 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज करते हुए जांच में जुटी हुई है।


महिला होमगार्ड की तहरीर पर मुकदमा दर्ज: ASP

पूरे मामले पर एएसपी डॉ सोनम कुमार (ASP Dr Sonam Kumar) ने बताया कि महिला होमगार्ड की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले में जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कार्यवाई की जाएगी।

Tags:    

Similar News