UP News: ओपी राजभर का टूटा मंत्री बनने का सपना! बीजेपी का ये फैसला; क्या मोदी व योगी को अपशब्द बोलने का खामियाजा?

UP News:सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओपी राजभर के मंत्री बनने पर अभी भी संशय बना हुआ है। इस पर लोग अलग अलग कयास लगा रहे हैं कि मोदी और योगी पर की गई टिप्पणियों का वजह से फैसला नहीं लिया जा रहा है।

Written By :  Snigdha Singh
Update: 2023-10-26 09:03 GMT

SBSP chief OP Rajbhar (Photo: Social Media)

UP News: हाल ही में भाजपा का दामन थामने वाले सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर का मंत्री बनने का सपना टूटता हुआ नजर आ रहा है। अपने उल्टे सीधे बयानों को लेकर सुर्खियों में रहने वाले राजभर ने इस उम्मीद में ही एनडीए के पाले में शामिल हुए थे कि उनको उत्तर प्रदेश के कैबिनेट विस्तार में मंत्रिपद दिया जाएगा। लेकिन प्रदेश सरकार ने फिलहाल अपने कैबिनेट विस्तार की चर्चाओं को लेकर शांत हो गई। ऐसे में जानकारों का कहना है कि राजभर का बड़बोलेपन और मुख्यमंत्री के साथ संबंध बेहतर न होने की वजह से उनके मंत्रिपद असमंजस में है।  

सियासी जानकारों के अनुसार उत्तर प्रदेश के मंत्रिमंडल विस्तार में सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर और सपा छोड़ भाजपा में शामिल होने वाले दारा सिंह का मंत्री बनना था। घोषी उपचुनाव से पहले गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात के बाद राजभर और दारा सिंह सीट में जीत दिलाने की जिम्मेदारी के साथ शामिल हुए थे। हालांकि उपचुनाव में दारा सिंह को बुरी तरह से हार मिली। लोकसभा चुनाव से पहले जिस तरह से कैबिनेट विस्तार की चर्चा ठंडे में बस्ते में है उससे ये तय है कि फिलहाल भाजपा किसी निर्णय पर नहीं पहुंची है। वहीं, कयास लगाए जा रहे हैं कि ओम प्रकाश के द्वारा प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के लिए दिए गए बयान भी उनकी मंत्रिपद की कुर्सी तक पहुंचने में बाधक हैं। मुख्यमंत्री को साइकिल चोर बताने वाले राजभर भले ही भाजपा में शामिल हो गए लेकिन ये भी किसी से छुपा नहीं कि दोनों के रिश्तों में अभी भी अनबन है।     

क्या है यूपी कैबिनेट की स्थिति

उत्तर प्रदेश में विधानसभा की कुल 403 सीटें हैं। नियमतः मंत्रिपरिषद में मुख्यमंत्री समेत मंत्रियों की कुल संख्या राज्य विधानसभा के सदस्यों की कुल संख्या के 15 फीसदी तक होनी चाहिए। इस गणि से प्रदेश में कुल 60 मंत्री बनाये जा सकते हैं। वर्तमान में अभी मुख्यमंत्री समेत मंत्रियों की संख्या 52 है। अभी भी आठ मंत्रिपद की कुर्सियां अभी भी खाली हैं। मालूम हो कि सितम्बर 2021 में कैबिनेट मंत्री सहित 6 राज्य मंत्रियों के रूप में सात नए चेहरों को राज्यमंत्री के रूप में शपथ दिलाई गयी थी। 



Tags:    

Similar News