हनुमनथप्पा के लिए दुआ, हवन कर बच्चों ने कहा-जल्द ठीक हो हमारा हीरो

Update: 2016-02-10 12:46 GMT

कानपुर: लांस नायक हनुमनथप्पा की सलामती के लिए चारों तरफ दुआ मांगी जा रही है। कानपुर में स्कूली बच्चो ने लांस नायक हनुमनथप्पा के लिए मंत्रोचारण के साथ हवन पूजन किया। बच्चों ने ईश्वर से प्रार्थना की देश के इस वीर सपूत को जल्द ठीक कर दें। छात्रा प्राची ने कहा- हमने भगवान से प्रार्थना कि हमारे देश की रक्षा करना हमारा हीरो जल्द ठीक हो जाए।

सियाचिन में बर्फ के नीचे छह दिन तक दबे रहने वाले हनुमनथप्पा की हालत गंभीर बनी हुई है। दिल्ली आर्मी हॉस्पिटल में उनका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों ने उनके लिए 48 घंटे बेहद अहम बताए हैं।

Tags:    

Similar News