सबसे बड़ा जालसाजः फुटबाल संघ का था सचिव, कर डाला ऐसा कांड

राजधानी लखनऊ की हजरतगंज पुलिस ने बुधवार को जिला फुटबॉल संघ के सचिव कन्हैया लाल को जालसाजी के आरोप में गिरफ्तार किया है।

Update: 2020-07-23 07:28 GMT

लखनऊ: राजधानी लखनऊ की हजरतगंज पुलिस ने बुधवार को जिला फुटबॉल संघ के सचिव कन्हैया लाल को जालसाजी के आरोप में गिरफ्तार किया है। कन्हैया के खिलाफ टीम मैनेजर मोहित सिंह ने हजरतगंज कोतवाली में जालसाजी की एफआइआर दर्ज कराई थी। कन्हैया लाल पर आरोप है कि उन्होंने फुटबाल संघ के टीम मैनेजर का फर्जी हस्ताक्षर कर रुपये गबन किए है। एसीपी हजरतगंज अभय कुमार मिश्र के मुताबिक आरोपित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही थी।

ये भी पढ़ें:Yajuvendra Chahal Birthday: ऐसा रहा शतरंज के खेल से क्रिकेट पिच तक का सफर

कन्हैया लाल की गिरफ्तारी खबर मिलते ही हुआ ये

इधर, कन्हैया लाल की गिरफ्तारी की सूचना पाकर बड़ी संख्या में यूपी ओलंपिक संघ के पदाधिकारी हजरतगंज कोतवाली पहुंच गए। संघ के महासचिव डा. आनंदेश्वर पांडेय ने पुलिस पर बिना तथ्यों की जांच किए कन्हैयालाल को गिरफ्तार किए जाने का आरोप लगाते हुए कहा कि कन्हैया लाल के खिलाफ कूटरचित कार्यवाही कर एफआईआर दर्ज करायी गयी है। है। आनंदेश्वर पांडेय ने बताया कि टीम भेजने के मामले में नियम के अनुसार खेल विभाग कोई भी टीम खेल संघों के जरिए ही किसी प्रतियोगिता मे भेजता है। उस समय सम्बन्धित खेल का सचिव सभी खर्चे का भार व्यक्तिगत स्तर पर वहन करता है।

प्रतियोगिता के बाद उसकी प्रतिपूिर्त के लिए खेल विभाग में खिलाड़ियों के हस्ताक्षर सहित बिल-बाउचर जमा किया जाता है और खेल विभाग वह धनराशि सम्बन्धित खेल संघ को आवंटित करती है। उन्होंने कहा कि किसी मामले में त्रुटि होने पर नियमानुसार खेल विभाग सम्बन्धित खेल संघ के सचिव से उक्त धनराशि की रिकवरी के लिए नोटिस जारी कर उक्त धनराशि वापस लेता है। डा. पाण्डेय ने कहा कि लगता है पुलिस विभाग से किन्ही कारणवश नियमो की अनदेखी हुई है।

डा. पाण्डेय ने कहा

उन्होंने कहा कि इस मामले में खेल संघों की बदनामी व आने वाले दिनो में खेल संघों की कार्यप्रणाली पर बुरा असर पडे़गा। जिससे सबसे ज्यादा खिलाडी प्रभावित होंगे। उन्होंने उत्तर प्रदेश ओलंपिक एसोसिएशन से इस प्रकरण की व्यापक छानबीन कर दोषी व्यक्तियो के खिलाफ उचित कार्यवाहीे की मांग की है। साथ ही उन्होंने पुलिस से पूरे मामले की गंभीरता से जांच करने की मांग की है।

ये भी पढ़ें:चीन में आएगी तबाहीः भारत तैयार, सीमा पार परमाणु निशाने पर आए शहर

प्राप्त जानकारी के मुताबिक कन्हैया लाल पर कई वर्ष पहले करीब 5000 रुपए के गबन करने का आरोप लगाया गया है। हजरतगंज पुलिस ने इस मामले में टीम मैनेजर मोहित सिंह की तहरीर पर एपफआईआर दर्ज की थी जिसमें कन्हैया लाल को उस समय गिरफ्तार किया गया जब वह हजरतगंज कोतवाली गए थे।

इस मामले में कन्हैया लाल के सभी समर्थक हजरतगंज पुलिस स्टेशन पहुंचे। कई नेशनल व इंटरनेशनल खिलाड़ी भी हजरतगंज थाने पहुंचे। इन लोगों ने कन्हैया कुमार को गिरफ्तारी का कड़ा विरोध किया। इस मामले में कई पूर्व व युवा खिलाडियों ने कहा कि अगर कन्हैया कुमार गलत होते तो यूपी ओलंपिक एसोसिएशन सहित समस्त खेल संघ उनके पक्ष में न उतरते।

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News