Lucknow News: राजधानी लखनऊ में 10 जनवरी तक के लिए धारा 144 लागू, जानें प्रशासन ने क्यों लिया ये फैसला

Lucknow News: क्रिसमस और नववर्ष के साथ में किसान संगठनों के प्रदर्शन को ध्यान में रखते हुए लखनऊ प्रशासन ने शहर में धारा 144 लगा दी है। इसको लेकर लखनऊ के संयुक्त पुलिस कमिश्नर पीयूष मोर्डिया की ओर से आदेश जारी किया है।

Report :  Prashant Dixit
Update: 2022-12-13 13:25 GMT

Section 144 in Lucknow (Social Media)

Lucknow News: क्रिसमस और नव वर्ष को मद्देनजर रखते हुए लखनऊ प्रशासन ने पूरे शहर में धारा 144 लगा दी है। आपको बता दें, क्रिसमस और नव वर्ष के साथ ही में किसान संगठनों के प्रदर्शन को ध्यान में रखते हुए लखनऊ पुलिस ने यह फैसला लिया है। इसको लेकर लखनऊ के संयुक्त पुलिस कमिश्नर पीयूष मोर्डिया की ओर से आदेश जारी किया है। इस आदेश के अनुसार 10 जनवरी तक लखनऊ में धारा 144 लागू रहेगी।

Tags:    

Similar News