IAS Manoj Kumar Singh: सीनियर आईएएस अफसर मनोज कुमार सिंह बने यूपीडा के सीईओ

IAS Manoj Kumar Singh: मनोज कुमार सिंह की गिनती उत्तर प्रदेश के प्रभावशाली नौकरशाहों में की जाती है। उन्हें सीएम योगी के विश्वासपात्रों में माना जाता है।;

Update:2023-07-08 16:36 IST
सीनियर आईएएस अफसर मनोज कुमार सिंह बने यूपीडा के सीईओ: Photo- Social Media

IAS Manoj Kumar Singh: सीनियर आईएएस अफसर मनोज कुमार सिंह को उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवेज औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) का सीईओ बनाया गया है। मनोज कुमार सिंह की गिनती उत्तर प्रदेश के प्रभावशाली नौकरशाहों में की जाती है। वे इससे पहले कई महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। मनोज कुमार सिंह को सीएम योगी के विश्वासपात्रों में गिना जाता है। मनोज कुमार सिंह कृषि उत्पादन आयुक्त और अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त की भी जिम्मेदारी निभा चुके हैं।

Also Read

उत्तर प्रदेश कैडर के आईएएस अफसर मनोज कुमार सिंह मूल रूप से झारखंड की राजधानी रांची शहर के रहने वाले हैं। उन्होंने शासन में विभिन्न पदों पर कार्य किया है। उनके पास एक लंबा प्रशासनिक अनुभव है। वे कई जिलों के जिलाधिकारी भी रह चुके हैं। उनकी पहचान एक तेजतर्रार अफसर के तौर पर होती है। वे प्रदेश की कई सरकारों में कई महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके हैं। जब से यूपी में योगी सरकार बनी है, उन्हें कई महत्वपूर्ण पदों की जिम्मेदारी सौंपी गई। अब उन्हें यूपीडा का सीईओ बनाया गया है। यह काफी महत्वपूर्ण पद है जिसकी जिम्मेदारी मनोज कुमार सिंह को सौंपी गई है।

क्या है यूपीडा-

उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण, आमतौर पर यूपीडा के नाम से संबोंधित किया जाता है। यूपीडा की स्थापना उत्तर प्रदेश औद्योगिक क्षेत्र विकास अधिनियम, 1976 के अंतर्गत हुई थी। इसकी स्थापना प्रदेश में एक्सप्रेस-वे परियजनाओं के कार्यान्वयन करने के लिए बतौर एजेंसी के रूप में की गई है। यह संस्था उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सौंपी गई परियोजनाओं पर काम करती है। यूपीडा को वर्तमान में उत्तर प्रदेश सरकार ने इंजीनियरिंग प्रोक्योरमेंट एण्ड कंस्ट्रक्शन (ईपीसी) मोड पर चार ग्रीनफील्ड एक्सेस कंट्रोल्ड एक्सप्रेस-वे परियोजनाएं सौंपी हैं।

Tags:    

Similar News