शाहजहांपुर: ट्रेन रोकने का प्रयास, पुलिस ने 200 किसानों को हिरासत में लिया

ट्रेन रोकने का प्रयास किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने किया था। लेकिन पहले से पुलिस मुस्तैद थी। किसानों को हिरासत में ले लिया है। हालांकि इस दौरान किसान यूनियन ने पुलिस प्रशासन का काफी सहयोग किया है। 

Update: 2021-02-18 12:01 GMT
ट्रेन रोकने का प्रयास, पुलिस ने 200 किसानों को हिरासत में लिया फ्राम शाहजहांपुर

शाहजहांपुर: कृषि कानून के विरोध में आज किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने रोकने का प्रयास किया। किसानों ने रेलवे स्टेशन की तरफ कूच किया,पहले से मुस्तैद पुलिस ने किसानों को रोक लिया, कुछ देर कहासुनी के बाद पुलिस ने लगभग 200 किसानों को हिरासत में लेकर पुलिस लाइन भेज दिया है। फिलहाल पुलिस का कहना है कि, किसान यूनियन ने शांत तरीके से धरना प्रदर्शन किया और पुलिस का भी पूरी तरह से सहयोग किया है।

 

राजनीति बेहद गर्म

 

दरअसल कृषि कानून को लेकर राजनीति बेहद गर्म है। किसानों कृषि कानून को काला कानून बताकर उसका विरोध कर रहे हैं। आज किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने तिलहर में एक खुली बैठक की, जिसमें सैंकड़ों किसानों ने शिरकत की। उसके बाद किसान यूनियन ने रेलवे स्टेशन की तरफ जाने का रूख किया। किसान ट्रेन रोकना चाहते थे। लेकिन पुलिस ने पहले से ही कमर कस ली और चप्पे-चप्पे पर पुलिस को तैनात कर दिया था।

 

 

यह पढ़ें....150 कंडोम का तोहफा: महिला ने जज को भेजा, वजह कर देगी आपको हैरान

 

किसानों की टोली

 

तिलहर रेलवे स्टेशन से कुछ दूर पर जैसे ही किसानों की टोली पहुंची, पुलिस ने उनको आगे नही बढ़ने दिया। थोड़ी नोकझोंक के बाद पुलिस ने लगभग 200 किसानों को हिरासत में लेकर बसों में बैठा दिया और उबके बाद हिरासत में लिए गए किसानों को पुलिस लाइन लाया गया।

यह पढ़ें....उन्नाव केस: चौकाने वाली पोस्टमार्टम रिपोर्ट, दोनों लड़कियों की मौत का सच आया सामने

पुलिस प्रशासन का काफी सहयोग

 

हालांकि पुलिस के आलाधिकारियों का कहना है कि, ट्रेन रोकने का प्रयास किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने किया था। लेकिन पहले से पुलिस मुस्तैद थी। किसानों को हिरासत में ले लिया है। हालांकि इस दौरान किसान यूनियन ने पुलिस प्रशासन का काफी सहयोग किया है। नए कृषि बिल को लेकर किसानों में खासा नाराजगी है। किसान सरकार से इस बिल की वापसी की मांग कर रहे हैं।

 

रिपोर्ट- आसिफ अली

Tags:    

Similar News