शाहजहांपुर में बदमाशों के हौसले बुलन्द ,पहले लूटा ​फिर रेप किया और मारी गोली

प्रदेश में लूट डकैती और रेप की घटनाएं रूकने का नाम नहीं ले रही है। बदमाशों के हौसले इतने बुलंद है कि वो अपराध करने में जरा भी भय नहीं

Update:2017-09-26 20:27 IST
शाहजहांपुर में बदमाशों के हौसले बुलन्द ,पहले लूटा ​फिर रेप किया और मारी गोली

शाहजहांपुर: प्रदेश में लूट डकैती और रेप की घटनाएं रूकने का नाम नहीं ले रही है। बदमाशों के हौसले इतने बुलंद है कि वो अपराध करने में जरा भी भय नहीं दिखा रहे है। ताजा मामला यूपी के शाहजहांपुर के थाना खुटार के बिजौरा बजौरिया गांव का है। जहां सोमवार की रात करीब दो बजे 8 से 10 बदमाश नकाबपोश बदमाश जगेशवर के घर में घुस गए। इस दौरान बदमाशों ने घर के अंदर जमकर लूटपाट की। घर मे सो रही 50 वर्षिय महिला विटोली देवी ने विरोध किया तो डकैतों ने महिला के गोली मार दी।

ये भी देखें: विधायक अमनमणि के खिलाफ कोर्ट ने जारी किया गैर जमानती वारंट

घायल महिला के मुताबिक कमरे के बाहर वह सो रही थी। जब डकैत घर मे घुसकर लूटपाट की तो उसकी आंख खुल गई। उसकी 18 साल की बेटी कमरे मे सो रही थी। डकैत जब कमरे में जाने लगे तो उसने मना किया कि कमरे मे उसकी बेटी सो रही है लेकिन डकैत नही माने तीन डकैत कमरे में घुसे और सो रही बेटी के कपङे फाङे और उसके साथ रेप की घटना को अंजाम दिया।

ये भी देखें: इशरत मामले की जांच का आदेश देने वाले न्यायाधीश का इस्तीफा

शाहजहांपुर में बदमाशों के हौसले बुलन्द ,पहले लूटा ​फिर रेप किया और मारी गोली

घायल महिला के मुताबिक घर मे उसका बेटा पिंकू, बहू बबली और उसकी दो बेटियां मौजूद थी। एक बेटी के साथ डकैतो ने रेप किया है। महिला के हाथ में गोली लगी है। जिसको जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया।

ये भी देखें: UP: मुहर्रम की जुलूस को लेकर प्रशासन-अज़ादारों के बीच तनातनी अब भी जारी

घायल महिला का आरोप है कि घटना के बाद जब उसने पुलिस को सूचना दी तो दो घंटे बाद मौके पर पहुंची डायल 100 की पुलिस ने डकैती रेप और गोली मारने जैसी घटना होने से ही इंकार कर वापस लौट गई, जबकि महिला के हाथ से खून बह रहा था। सुबह करीब 8 बजे पत्रकार की सूचना पर एंबुलेंस की मदद से महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। खास बात ये है कि 15 घंटे बीत जाने के बाद भी रेप पीड़िता पुलिस ने मेडिकल कराना मुनासिब नही समझा। लापरवाही की हद तब हो गई कि घटना बीती रात की और आलाधिकारी दिन के करीब दो बजे घटना स्थल पर पहुंचे।

ये भी देखें: नवाज शरीफ की संतानों व दामाद के खिलाफ गिरफ्तारी वांरट जारी

रेप पीड़िता ने बताया कि कमरे मे वह अकेली सो रही थी। दूसरे कमरे मे उसकी बहन सो रही थी। वह मूक बधिर है। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो मेरे फटे कपड़े देखने बाद भी उन्हें लग रहा था कि मेरा रेप नहीं हुआ है।

ये भी देखें: CBI ने यादव सिंह और उसके परिवार के खिलाफ दायर किया आरोप-पत्र

वहीं इस पूरे मामले पर एसओ इसे ठगी की घटना बताकर डकैती की घटना से इंकार कर रहें हैं। लेकिन जब मामला मीडिया मे आया तो कई घंटों बाद मौके पर आलाधिकारी पहुंचे उसके बाद डकैती और रेप की की धाराओं मे मुकदमा दर्ज किया गया। सीओ मंगल सिंह रावत ने बताया कि वह मौके पर जा रहे है। स्थिति देखने के बाद ही कुछ बता पाएंगे।

Tags:    

Similar News