शामली में भड़का भैंसा: शोभायात्रा में शामिल लोगों पर दौड़ा, हादसे में एक की दर्दनाक मौत

Shamli Accident News: मंगलवार को शामली में बालाजी शोभायात्रा निकाली गई थी, इसी दौरान भैंसे ने यात्रा में शामिल लोगों पर हमला कर दिया। इस हमले में एक की मौत हो गई।

Published By :  Shreya
Update: 2022-05-17 17:17 GMT

भैंसे ने लोगों पर किया हमला (कॉन्सेप्ट फोटो साभार- सोशल मीडिया)

Shamli News Today: किसी धार्मिक अथवा सांस्कृतिक जुलुसों में आजकल तेज आवाज में डीजे बजाना एक फैशन सा बन गया है। सड़कों पर डीजे की तेज आवाज के साथ कलश यात्रा (Kalash Yatra) और शोभा यात्रा (Shobha Yatra) निकालने वाले आयोजकों को शामिल में हुई घटना किसी सख्त चेतावनी से कम नहीं है। दरअसल, मंगलवार को शामली (Shamli) में बालाजी शोभायात्रा निकाली गई थी, उम्मीद के अनुरूप में यात्रा में तेज आवाज में डीजे भी बजाया जा रहा था। इसी दौरान बगल से गन्ने लेकर भैंसा बुग्गी भी गुजर रहा था।

तेज आवाज सुनकर भैंसा अचानक बेकाबू हो गया और वह बुग्गी से छिटकते हुए शोभायात्रा में जा घुसा। फिर क्या था, बेकाबू भैंसे ने शोभायात्रा में चल रही महिलाओं और बच्चों पर जमकर कहर ढाया। इस दर्दनाक हादसे में छह से अधिक लोग घायल हो गए। इनमें चार की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। एक शख्स की जान तो इलाज के दौरान ही चली गई।

डीजे के तेज साउंड में भड़का भैंसा

जानकारी के मुताबिक, शामली में शोभायात्रा का आयोजन बीते 18 सालों से होता आ रहा है। बालाजी की शोभायात्रा शहर के मुख्य रास्तों से निकलते हुए नगर के चारों तरफ से गुजरती। मगर इसी दौरान डीजे के तेज साउंड में भैंसा भड़क गया और शोभायात्रा में शामिल महिलाओं और बच्चों को रौंदने लगा। घायल में पुरूष और महिलाओं के अलावा बच्चे भी हैं। घटना की जानकारी मिलते ही तुरंत मौके पर पुलिस की टीम पहुंची और सभी घायलों को तत्काल जिला अस्पताल उपचार के लिए जाया गया।

हादसे में घायल लोगों के परिजनों के मुताबिक, शहर के भिक्की मोड़ से शोभायात्रा गुजर रही थी। तभी अचानक डीजे की साउंड पर भड़कते हुए भैंसा पीछे से आया और शोभायात्रा जुलुस में घुस गया। घुसने के साथ ही उसने जमकर उत्पात मचाया और कई लोगों को कुचल दिया। जिला अस्पताल के डॉक्टर के मुताबिक, कुल सात लोगों को भर्ती करवाया गया था, जिसमें एक मौत हो चुकी है, वहीं चार की हालत गंभीर है।

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News