Shamli News: यमुना से कराह रही शामली, घरों में घूसा 4 से 5 फीट तक पानी

Shamli News: जनपद में एक बार फिर बाढ़ जैसे हालात बनने लगे है। यमुना का जलस्तर बढ़ने से शामली के हालात बहुत खराब हो गए है। जिलें में एक घंटे की बारिश से लगभग पूरा शहर डूब चुका है और कोई भी घर या मकान ऐसा नहीं है जिसमें पानी ना भरा हो।

Update: 2023-07-11 12:38 GMT

Shamli News: जनपद में एक बार फिर बाढ़ जैसे हालात बनने लगे है। यमुना का जलस्तर बढ़ने से शामली के हालात बहुत खराब हो गए है। जिलें में एक घंटे की बारिश से लगभग पूरा शहर डूब चुका है और कोई भी घर या मकान ऐसा नहीं है जिसमें पानी ना भरा हो। लगभग सभी घरों में 4 से 5 फुट तक पानी भर गया है, जिससे दुकानदारों को करोड़ो का नुकसान हो गया। जिलें में थोड़ी-सी बारिश ने बाढ़ जैसे हालात पैदा कर दिए। जबकि जनपद में लगभग 4 से 5 फीट तक पानी भर गया है और 500 मकानों में पानी भर गया है बेड सोफे टीवी और घर में रखा सामान सब डूब गया है।

इस बैराज से छोड़ा गया इतना लाख क्यूसेक पानी

हथिनी कुंड बैराज से 2 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया जिसकी वजह से यमुना का जलस्तर बढ़ा और एक घंटे के बारिश से शामली के हालात बहुत बुरे हो गए। शामली में 100 साल का रिकॉर्ड टूटा। वहीं यमुना का जलस्तर 230.5 है लेकिन बारिश होने की वजह से यमुना का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर बह रहा है। नगर पालिका की बात करें तो नगरपालिका भी पानी से डूबी हुई है।

बहुत से लोग कोचिंग सेंटर पर और आने जाने में रास्ते में फंसे हुए हैं। वहीं एक गाड़ी पानी के बहाव से नाले में गिरने से बची क्योंकि पानी की रफ्तार इतनी तेज थी की गाड़ी नाले में गिरने से बची।

Tags:    

Similar News