शिवपाल की फरुखाबाद में बसपा से होगी टक्कर, कानपुर से चुनाव लड़ेगी सपा

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के मुखिया शिवपाल सिंह फरुखाबाद लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने का ऐलान कर चुके हैं। शिवपाल सिंह यादव ने फरुखाबाद में चुनावी प्रचार अभियान की शुरुआत भी कर दी है।

Update:2019-02-10 15:21 IST

कानपुर: प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के मुखिया शिवपाल सिंह फरुखाबाद लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने का ऐलान कर चुके हैं। शिवपाल सिंह यादव ने फरुखाबाद में चुनावी प्रचार अभियान की शुरुआत भी कर दी है। अखिलेश यादव ने चाचा के खिलाफ सपा के किसी भी प्रत्याशी को मैदान में नही उतारने का फैसला किया है।

उन्होंने स्वेछा से फरुखाबाद लोकसभा सीट बसपा को दे दी है। जबकि 2014 के लोकसभा चुनाव में सपा दूसरे नंबर पर रही थी। फरुखाबाद लोकसभा सीट के बदले में सपा को कानपुर लोकसभा सीट मिली है। सूत्रों के मुताबिक सपा-बसपा गठबंधन में कानपुर समेत 10 लोकसभा सीटों पर आपसी सहमती बन चुकी है।

यह भी पढ़ें.....ऐतिहासिक फैसला: अबू धाबी के अदालतों की तीसरी आधिकारिक भाषा हुई हिन्दी

शिवपाल सिंह यादव भतीजे अखिलेश यादव को चुनावी मैदान में पछाड़ने का चैलेंज दे चुके हैं, लेकिन अखिलेश यादव अभी भी चाचा के लिए बड़ा दिल दिखा रहे हैं। शिवपाल सिंह यादव और आदित्य यादव के सामने सपा का कोई भी प्रत्याशी नहीं होगा। जहां से भी चाचा शिवपाल और भाई आदित्य यादव चुनाव लड़ेंगे वहां से बसपा के प्रत्याशियों को मैदान में उतारा जाएगा। अब देखने वाली बात यह होगी कि क्या चाचा शिवपाल सिंह यादव कन्नौज लोकसभा सीट पर बड़ा दिल दिखाएगे या नहीं?

बसपा के एक कद्दावर नेता ने नाम नहीं बताने की शर्त पर बताया कि कानपुर बुंदेलखंड की 10 लोकसभा सीटों पर सपा-बसपा गठबंधन में सहमती बन चुकी है। उन्होंने बताया कि सपा बसपा के बीच सीटों के बटवारे को लेकर 2014 के चुनावी गणित को सामने रखा गया था जिस लोकसभा सीट पर बसपा दूसरे नंबर की पार्टी रही थी वहां से बसपा चुनाव लड़ेगी और जिस लोकसभा सीट से सपा दूसरे नंबर पर रही थी वहां से सपा चुनाव लड़ेगी। इन मनकों के तहत सीटों का बंटवारा हुआ है।

यह भी पढ़ें.....Gujjar reservation: पटरियों पर प्रदर्शनकारी, दिल्ली में सीएम

उन्होंने बताया कि 2014 के लोकसभा चुनाव में फरुखाबाद लोकसभा सीट से मोदी लहर में बीजेपी के मुकेश राजपूत ने सपा के रामेश्वर सिंह यादव को 150502 वोटो से हराया था। बीजेपी के मुकेश राजपूत को 406195 वोट मिले थे, तो वहीं सपा के रामेश्वर सिंह यादव 255, 693 वोट हासिल हुए थे। फरुखाबाद लोकसभा सीट पर बसपा तीसरे नंबर पर थी जयवीर सिंह को 114 521 वोट मिले थे। कांग्रेस के सलमान खुर्शीद चौथे नंबर थे।

अगर कानपुर की बात करें तो 2014 के लोकसभा चुनाव में डॉ मुरली मनोहर जोशी ने कांग्रेस के तीन बार के सांसद पूर्व केंद्री कोयला मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल को लगभग 2,22,946 वोटों से हराया था। बसपा कानपुर लोकसभा सीट पर तीसरे नंबर रही थी और सपा चौथे पायदान पर।

यह भी पढ़ें.....रामलला की जमीन को रातोंरात VHP के हवाले कर दिया जाए: सुब्रमण्यम स्वामी

उन्होंने बताया कि फरुखाबाद और अकबरपुर लोकसभा और मिश्रिख लोकसभा सीट बसपा के खाते में गई है। कानपुर लोकसभा सीट, कन्नौज, इटावा की सीट सपा के खाते में गई है।

Tags:    

Similar News