Etawah News: शिवपाल के भाजपा में जाने की अटकलों के कारण सैफई है सन्नाटे में

Etawah News: प्रसपा व शिवपाल सिंह यादव से जुड़ा मुस्लिम कार्यकर्ता यह मानकर चल रहा है कि यदि शिवपाल सिंह ने भाजपा में जाने का निर्णय लिया तो समाज में उनकी सेल्युलर छवि काफी प्रभावित होगी।

Report :  Sandeep Mishra
Published By :  Monika
Update: 2022-04-18 07:36 GMT

अखिलेश यादव शिवपाल सिंह यादव (फोटो: सोशल मीडिया )

Etawah News: प्रसपा अध्यक्ष व जसवंतनगर से सपा विधायक शिवपाल सिंह यादव (Shivpal Singh Yadav) के भाजपा में जाने की अटकलों के कारण उनसे जुड़ा आम कार्यकर्ता अब असमंजस की स्थिति में पहुंच गया है। हालांकि शिवपाल से जुड़े उनके कार्यकर्ता यह जरूर कहते हैं कि सपा में छोटे मंत्री जिस तरह से अलग थलग पड़ गए उसको देखते हुए उन्हें अब अपने राजनैतिक करियर को सुरक्षित रखने के लिये कोई कठोर निर्णय लेना चाहिए। जबकि प्रसपा व शिवपाल सिंह यादव से जुड़ा मुस्लिम कार्यकर्ता यह मानकर चल रहा है कि यदि शिवपाल सिंह ने भाजपा में जाने का निर्णय लिया तो समाज में उनकी सेल्युलर छवि काफी प्रभावित होगी।

भाजपा में वजूद खत्म होगा शिवपाल का

इटावा (Etawah) जिले के शिक्षाविद ताहिर शम्सी का मानना है कि प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव की अपने कार्यकर्ताओं के बीच जमीनी पकड़ बेहद मजबूत है। उनकी यह पकड़ इतनी मजबूत है कि जब उन्होंने सपा छोड़ी तो उनसे जुड़े प्रत्येक कार्यकर्ता ने भी सपा को बाय बाय कर उनके साथ प्रसपा ज्वाइन कर लिया । तारिक शम्सी ने कहा कि शिवपाल सिंह अब अपने राजनैतिक वजूद को बचाने की लड़ाई लड़ रहे हैं। इटावा के इस शिक्षाविद का यह भी मानना है कि अगर शिवपाल सिंह यादव भाजपा में जाने का निर्णय लेते हैं तो उनके असरदार क्षेत्रों के मुस्लिम कार्यकर्ता उनसे कट जाएगा। साथ ही उनकी सेक्युलर छवि भी प्रभावित होगी।

उनका मानना है कि 2015 से शिवपाल सिंह यादव अपने राजनैतिक वजूद को बचाने की लड़ाई लड़ रहे है।शिक्षाविद तारिक शम्सी का मानना है कि भाजपा में अगर जाने का निर्णय शिवपाल सिंह यादव ने लिया तो राजनैतिक रूप से वे खत्म हो जाएंगे।भाजपा एक समुंदर है वहां शिवपाल जैसे तमाम नेता हैं। इसलिये उस दल में उनकी कोई पूछ नहीं होगी। शिवपाल सिंह यादव की भाजपा विरोधी छवि रही है और ये खुद ही भाजपा में शामिल हो जाएंगे तो फिर इनका क्या वजूद रहेगा?

शिवपाल के शामिल होने से भाजपा की जमीन होगी मजबूत

जनपद के भाजपा नेता विमल भदौरिया का साफ कहना है कि भाजपा किसी नेता को अछूत नहीं मानती है।इस भाजपा नेता का यह भी मानना है कि शिवपाल सिंह यादव एक बड़े नेता हैं।अगर वे भाजपा में शामिल होते हैं तो यादव बेल्ट में भाजपा काफी मजबूत होकर उभरेगी।इसके साथ ही शिवपाल सिंह यादव को सपा की कमजोरी भी पता है, इसलिये शिवपाल सिंह भाजपा के लिये अधिक उपयोगी साबित होंगे।

भाजपा में शिवपाल के जाने की अटकलों से सैफई में है सन्नाटा

प्रसपा प्रमुख व जसवंतनगर से सपा विधायक शिवपाल सिंह यादव के भाजपा में शामिल होने की अटकलों के बाद से मुलायम सिंह यादव के पैतृक गांव सैफई में आम ग्रामीणों में सन्नाटा छाया हुआ है।ग्राम पंचायत सैफई के ग्राम प्रधान रामफल वाल्मीकि इस सन्नाटे को तोड़ते हुए कहते हंय कि उनके गांव के अधिकांश लोग आज भी नेता जी मुलायम सिंह यादव व सपा प्रमुख अखिलेश यादव के प्रति ही अपनी आस्था रखते हैं।सैफई के प्रधान रामफल बाल्मीकि का कहना है कि अभी चार दिन नेता जी सैफई मे रहे थे, इस दौरान उन्होंने शिवपाल के पक्ष में कोई मौसेज किसी को नही दिया है। उन्होंने कहा कि सैफई गांव के लोग आज भी मुलायम व अखिलेश में ही अपनी आस्था रखते हैं।प्रधान जी का मानना है कि यदि शिवपाल सिंह यादव ने सपा छोड़ने का निर्णय लिया तो यह तय जरूर है कि इस गांव में दूसरे दलों के भी बस्ते लगने लगेंगे , जो पहले कभी भी किसी चुनाव में नही लग पाते थे।

सपा में अब शिवपाल का करियर खतरे में है

इटावा जनपद के वरिष्ठ पत्रकार डॉ0 जयचंद्र भदौरिया का मानना है कि प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव, समाजवादी विचारधारा की रीढ़ है लेकिन पिछले कुछ महीनों से समाजवादी पार्टी में जिस तरह से उनकी उपेक्षा की जा रही उससे तो यही समझ मे आता है कि अब समाजवादी पार्टी में उनका कैरियर खतरे में है।इसलिये अगर वे भाजपा में जाने का निर्णय लेते हैं तो यह उनका स्वागत योग्य निर्णय रहेगा।

Tags:    

Similar News