भाजपा से सीधी लड़ाई लड़ेंगे शिवपाल, डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा व उमा पर हमला

Update: 2018-11-05 15:58 GMT

लखनऊ : सपा मुखिया अखिलेश यादव के चाचा शिवपाल सिंह यादव नीत प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) भाजपा से सीधी लड़ाई लड़ेगी। पार्टी के प्रवक्ता दीपक मिश्रा ने बीजेपी को शत्रु नम्बर एक करारते हुए कहा है कि भाजपा की सोच साम्प्रदायिक है। केन्द्रीय मंत्री उमा भारती का बयान देश की समरस संस्कृति के विपरीत और उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा का बयान हास्यास्पद है।

यह भी पढ़ें: अपने इन तीन कारनामों से पहले भी विवादों में आ चुके है बीजेपी सांसद मनोज तिवारी

यह भी पढ़ें: गूगल ने डूडल बना कंप्यूटर साइंटिस्ट माइकल डर्टोजस को किया याद, जानें कौन हैं ये

यह भी पढ़ें: कप्तान विराट कोहली के 30वें बर्थडे पर यहां जानें कुछ रोचक बातें

दीपक मिश्रा ने कहा है कि सामरिक, वैदेशिक, आर्थिक व वैचारिक मोर्चों पर पूर्णतया असफल होने के बाद भाजपा सामाजिक सद्भाव बिगाड़ने की सियासत करने लगी है। उमा भारती व दिनेश शर्मा के बयान भ्रम फैलाकर स्वार्थ-पूर्ति करने वाले हैं। हर सच्चा भारतीय चाहे वो हिन्दू हो या मुसलमान, सहिष्णुता व समरसता में आस्था रखता है। मंदिर के पास मस्जिद या मस्जिद के पास मंदिर बनने से हिन्दू न कभी असहिष्णु हुआ है न होगा।

उन्होंने कहा कि उमा भारती देश के मुसलमानों को प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष रूप से धमकाना बन्द करें। डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा का बयान कि क्या राम की मूर्ति लंका में बनेगा? उनकी अज्ञानता और षडयंत्रकारी सोच को दर्शाता है। लंका में लगभग 30 लाख हिन्दू हैं जो पूरी आबादी के 12.6 प्रतिशत के बराबर हैं। लंका में भगवान राम की लाखों मूर्तियां स्थापित व पूजित हैं। ऐसा मूर्खतापूर्ण बयान देकर उन्होंने भारत व लंका के बीच भ्रम फैलाने का निंदनीय कार्य किया है। ऐसे बचकाने बयान से भाजपा नेताओं को बचना चाहिए, इससे जनता में राजनेताओं का मजाक बनता है।

Tags:    

Similar News