Maharajganj News: हनीमून पर पति ने बेडरूम में की ऐसी शर्मनाक हरकत, रात में ही फ्लाइट से घर लौट आयी दुल्हनिया

Maharajganj News: बीते 12 फरवरी को ही उसका विवाह निचलौल थाना क्षेत्र के चमनगंज पुल के समीप रहने वाले रत्नेश गुप्ता के साथ हुआ था।;

Written By :  Shishumanjali kharwar
Update:2025-02-23 15:47 IST

maharajganj news

Maharajganj News: उत्तर प्रदेश के महाराजगंज जनपद में हैरान कर देने वाली घटना सामने आयी। यहां एक नवविवाहिता ने अपने डॉक्टर पति पर गंभीर आरोप लगाए है। नवविवाहिता का कहना है कि वह अपने पति के साथ हनीमून के लिए गोवा गयी थी। जहां बेडरूम में उसके पति ने ऐसी हरकत की। जिसके बाद दुल्हनिया ने तुरंत अपने पिता को फोन लगाया और रात में ही फ्लाइट की टिकट बुक की और अपने घर लौट आयी। घर पहुंचने के बाद विवाहिता ने पति और उसके परिवार वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

जानें पूरा मामला

मिली जानकारी के मुताबिक नवविवाहिता ने सदर कोतवाली क्षेत्र में शिकायत दर्ज करायी है। पुलिस को दी गयी तहरीर में विवाहिता ने कहा है कि बीते 12 फरवरी को ही उसका विवाह निचलौल थाना क्षेत्र के चमनगंज पुल के समीप रहने वाले रत्नेश गुप्ता के साथ हुआ था। शादी के बाद जब वह ससुराल पहुंची तो वहां उसका उत्पीड़न किया जाने लगा। उसके साथ मारपीट की गयी। जिसके बाद वह मायके लौट आयी। मायके वालों ने ससुराल वालों से बात की जिसके बाद मामला शांत हुआ। फिर नवविवाहिता अपने ससुराल पहुंची।

बीते 19 फरवरी को वह अपने डॉक्टर पति रत्नेश गुप्ता के साथ हनीमून के लिए गोवा चली गयी। नवविवाहिता का आरोप है कि गोवा में पति ने उसके साथ मारपीट की। इतना ही नहीं पति ने उसकी गला दबाकर हत्या करने की भी कोशिश की। किसी तरह खुद को बचाकर विवाहिता कमरे से बाहर निकली। पति की इस हरकत से आहत विवाहिता ने तुरंत फोन कर पूरी आपबीती अपने परिजनों को बतायी।

जिसके बाद मायके वालों ने उसे फ्लाइट से गोवा से घर बुला लिया। घर पहुंचने के बाद नवविवाहिता अपने घरवालों के साथ थाने पहुंची। जहां उसने पति और ससुरालवालों के खिलाफ मारपीट, दहेज उत्पीड़न समेत अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज करायी है। घटना के संबंध में पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने बताया कि नवविवाहिता ने ससुराल वालों पर मारपीट, दहेज उत्पीड़न सहित कई गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्यवाही की जा रही है।

Tags:    

Similar News