शिवपाल यादव ने सपा में विलय पर दिया ऐसा बयान, मच गया हड़कंप

सपा से अलग होकर प्रगतिशील समाजवादी पार्टी बनाने वाले दिग्गज नेता शिवपाल सिंह यादव ने केन्द्र और प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर हमला बोलने के साथ समाजवादी पार्टी पर भी  निशाना साधा।

Update: 2020-01-15 12:49 GMT
फ़ाइल फोटो

बाराबंकी: सपा से अलग होकर प्रगतिशील समाजवादी पार्टी बनाने वाले दिग्गज नेता शिवपाल सिंह यादव ने केन्द्र और प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर हमला बोलने के साथ समाजवादी पार्टी पर भी निशाना साधा।

शिवपाल ने समाजवादी पार्टी में अपनी पार्टी के विलय की अफवाह पर विराम लगाते हुए कहा कि 2022 में उनका प्रयास होगा कि हम सत्ता में रहें, विलय के सवाल पर उन्होंने कहा कि हमारा किसी में विलय का सवाल ही नहीं हैं। हां, गठबंधन हो सकता है और गठबंधन वहीं होगा जहां उन्हें सम्मान मिलेगा। समाजवादी पार्टी ने अगर सम्मान दिया तो उनसे भी गठबंधन हो सकता है।

सपा प्रमुख को पत्नी डिम्पल यादव के आज जन्मदिन पर बधाई देने के सवाल पर उन्होंने कहा कि जब उन्हें कोई सम्मान देता है तो वह उससे ज्यादा सम्मान देते है और समाजवादी पार्टी उन्हें कितना सम्मान देती है यह आप लोग अच्छी तरह से जानते हैं। केन्द्र सरकार पर उन्होंने कहा कि आज अघोषित इमरजेंसी लगी हुई है और आज एक नए कानून ने हालात बिगाड़ रखे हैं।

ये भी पढ़ें...विभिन्न दलों से आए लोगों को प्रसपा की सदस्यता ग्रहण कराते पार्टी के अध्यक्ष शिवपाल यादव

आज के हालात ठीक नही हैं: शिवपाल

बाराबंकी के लोकनिर्माण गेस्ट हाउस में आज पूर्व समाजवादी नेता और नवगठित प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने केन्द्र के नए नागरिकता संशोधन कानून पर मचे बवाल पर कहा कि आज के हालात ठीक नही हैं। कोई भी नया कानून बने और जनता को पसन्द न आये फिर भी उसे लागू किया जाए वही आज हो रहा है।

इनके जो मुद्दे थे बेरोजगारी , भ्रष्टाचार उससे अलग इस समय देश में अघोषित इमरजेंसी के हालात है , आज देश बेरोजगारी और आर्थिक मंदी से जूझ रहा है । यह पहले नोटबन्दी लाये , जीएसटी लाये फिर आधार लाये और अब CAA लाये तो यह सब ठीक नही है ।

आज सपा प्रमुख अखिलेश यादव की पत्नी डिम्पल यादव के जन्मदिन की बधाई न दिए जाने के सवाल पर शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि आप लोग खुद मेरी बधाई पहुंचा दीजिये। मुझे जहां सम्मान मिलता है तो मेरा प्रयास होता है कि मैं और ज्यादा सम्मान दूं मगर समाजवादी पार्टी में मुझे कितना सम्मान मिला यह सभी जानते है।

जहां सम्मान मिलेगा वहीं गठबंधन होगा

शिवपाल सिंह ने कहा कि उनका प्रयास होगा कि 2022 में उनकी पार्टी सत्ता में रहे। यह पूछे जाने पर कि क्या वह अपनी पार्टी का विलय सपा में करेंगे तो उन्होंने कहा कि विलय का सवाल ही नही होता हाँ हम गठबंधन जरूर कर सकते हैं मगर हमारा गठबंधन उसी से होगा जहाँ सम्मान मिलेगा। अगर सपा ने सम्मान दिया तो उससे भी गठबंधन हो सकता है।

प्रदेश सरकार को कानून व्यवस्था के मुद्दे पर फेल बताते हुए कहा कि आज कानून का राज नहीं है। जब मैं मन्त्री था तो नई - नई सड़कें बनती थी मगर आज कोई काम नही हो रहा है । आज सड़कों पर गड्ढे ही गड्ढे हैं सड़कों की हालत बहुत खराब है कहीं कोई विकास का काम नही हो रहा है।

ये भी पढ़ें...शिवपाल यादव ने योगी सरकार को लेकर ये क्या कह दिया?

Tags:    

Similar News